: गोसेवा, पंचगव्य और खेलों के संग बीता शिविरार्थियों का विशेष दिन
Fri, Jun 13, 2025
गोसेवा, पंचगव्य और खेलों के संग बीता शिविरार्थियों का विशेष दिन
सुसनेर/13 जून, श्रीगोधाम महातीर्थ पथमेड़ा द्वारा संचालित विश्व के प्रथम गो अभयारण्य में श्री कामधेनु गुरुकुलम एवं सूर्या फाउंडेशन के सयुक्त तत्वाधान में चल रहें 10 दिवसीय व्यक्तित्व विकास शिविर के सप्तम दिवस का आज का दिन शिविरार्थियों के लिए अत्यंत खास और स्मरणीय रहा। दिन की शुरुआत गौशाला भ्रमण और गौसेवा से हुई, जहां बच्चों ने गोमाता को चारा खिलाया, सेवा की और गौमाता के प्रति सम्मान की भावना को सजीव रूप में आत्मसात किया। इसके बाद शिविर में “खजाने की खोज” (Treasure Hunt) खेल का आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों ने एक संकेत (क्लू) के आधार पर अगला क्लू खोजते हुए अंत में खजाने तक पहुँचने का रोमांचक और बौद्धिक सफर तय किया। यह खेल बच्चों की टीम भावना, तर्कशक्ति और दिशा ज्ञान को निखारने में सहायक रहा। इसके पश्चात शिविरार्थियों ने पंचगव्य लेप करके स्नान किया। पंचगव्य (दूध, दही, घी, गोमूत्र और गोबर) का प्रयोग भारतीय आयुर्वेद में शरीर शुद्धि, त्वचा रोगों में लाभकारी, मन शांति और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु प्राचीनकाल से होता आया है। पंचगव्य लेप शिविरार्थियों को प्रकृति से जुड़ाव और आत्मशुद्धि का अनुभव भी कराता है। आज से शिविर प्रतियोगिताओं की शुरुआत हुई। चित्रकला, पत्र लेखन और रस्साकसी जैसी प्रतियोगिताओं में बच्चों ने उत्साह से भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। साथ ही कबड्डी की प्रारंभिक चरण की एवं रस्साकसी प्रतियोगिता भी आरंभ हुई, जिससे खेल भावना और अनुशासन की ऊर्जा पूरे परिसर में देखी गई।सांस्कृतिक कार्यक्रम में आज भारतीय परंपरा के अनुसार जन्मदिन मनाया गया। शिविरार्थियों के लिए यह अत्यंत भावनात्मक क्षण था, जब वैदिक मंत्रों, तिलक, आरती और आशीर्वाद के साथ उनका जन्मोत्सव मनाया गया।
: जन शिक्षा केंद्र बनवारी में प्रधान पाठकों की बैठक
Fri, Jun 13, 2025
जन शिक्षा केंद्र बनवारी में प्रधान पाठकों की बैठक
गाडरवारा -जन शिक्षा केन्द्र बनवारी में सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के प्रधान पार्कों की बैठक जन शिक्षा प्रभारी संतोष श्रीवास ने ली बैठक में सभी शिक्षको को निर्देश दिये की सभी शाला में समय पर उपस्थित रहे और 4.30 वजहें वंद करें आगामी सोलह जून से बच्चे शाला में आयेंगे शाला की साफ सफाई पर विशेष जोर दिया बच्चों की अपार आरडी भी पूरी करे जनशिक्षक दीपक स्थापक पंकज पाठक ने भी कहा कि शासन नियमो का पालन करें साथ ही सभी शिक्षको ने नवागत जेएसके प्रभारी श्रीवास जी फूलमाला से स्वागत किया इस मोके पर पीतम रूसिया , सिराज अहमद सिद्दकी,सुरेन्द्र पटेल सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे।
: फिट 5 स्पोर्ट्स क्लब समर कैंप 2025 का भव्य समापन: बच्चों को मिला सम्मान, उत्साह और प्रेरणा
Fri, Jun 13, 2025
फिट 5 स्पोर्ट्स क्लब समर कैंप 2025 का भव्य समापन: बच्चों को मिला सम्मान, उत्साह और प्रेरणा
ग्वालियर, फिट 5 स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित 15 दिवसीय आवासीय समर कैंप का आज भव्य समापन समारोह सेंटर फॉर डिसएबिलिटी स्पोर्ट्स, ग्वालियर में सम्पन्न हुआ। इस विशेष शिविर में भाग लेने वाले सभी विशेष खिलाड़ियों को मेडल, सर्टिफिकेट के साथ-साथ व्यक्तिगत विकास आकलन शीट (Assessment Sheet) भी प्रदान की गई, जिससे उनके मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास का मूल्यांकन किया जा सके।इस गरिमामयी समारोह में स्पेशल ओलंपिक भारत के "स्पोर्ट्स एक्सीलेंस सेंटर" के निदेशक डॉ. मानवेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही श्री रोहित शर्मा (सीनियर टेक्निकल एडवाइज़र), श्रीमती प्रीति तिवारी (स्पेशल एजुकेटर), एवं अन्य विशिष्ट अतिथिगण मंच पर उपस्थित रहे।क्लब के निदेशक श्री भूपेन्द्र भट्ट और कैंप इंचार्ज श्री रोहित रघुवंशी ने सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। समारोह के दौरान मुख्य अतिथि ने सभी विशेष खिलाड़ियों को स्वयं मेडल पहनाकर सम्मानित किया और उनकी मेहनत की सराहना की।कोचेस को भी प्रशंसा पत्र और गिफ्ट देकर प्रोत्साहित किया गया, जिनमें गजेन्द्र यादव, सौरभ मीणा, प्रियंका जोंवाल प्रमुख रहे।फैमिली फोरम से श्री सुधीर काले (ऑब्जर्वर) और मंजरी काले भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं, जिन्होंने आयोजन की सराहना की और इसे बच्चों के लिए एक परिवर्तनकारी अनुभव बताया।यह समर कैंप न केवल खेल प्रशिक्षण का केंद्र रहा, बल्कि इन विशेष बच्चों के आत्मविश्वास, सामाजिक कौशल और आत्मनिर्भरता को भी नई ऊंचाई देने वाला अवसर सिद्ध हुआ।