: चीचली में आरटीई सत्यापन कार्य जारी
Sun, Apr 16, 2023
चीचली में आरटीई सत्यापन कार्य जारीगाडरवारा। जन शिक्षा केंद्र उत्कृष्ट विद्यालय चीचली में आरटीई के तहत अशासकीय विद्यालयों में सबसे छोटी कक्षा में नि:शुल्क प्रवेश संबंधित द्वितीय चरण के फार्म का सत्यापन जन शिक्षा केंद्र प्रभारी प्राचार्य भारत ताम्रकार, संकुल समन्वयक सत्यम ताम्रकार, मेंटर शिक्षक धीरज जसाठी द्वारा जारी है । सत्यापन केंद्र उत्कृष्ट विद्यालय चीचली में द्वितीय चरण अंतर्गत 48 फार्म का सत्यापन किया जा चुका है। इस आरटीई सत्यापन का अवलोकन विकासखंड स्त्रोत समन्वयक डीके पटेल द्वारा किया गया। उल्लेखनीय है कि 15 अप्रैल को द्वितीय चरण में आवेदन करने की अंतिम तिथि थी एवं लॉटरी द्वारा 21 अप्रैल को संबंधित बच्चों का चयन किया जावेगा। जिसके उपरांत चयनित विद्यार्थी अशासकीय विद्यालयों में निशुल्क प्रवेश लेंगे।
: गाडरवारा, निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित
Sun, Apr 16, 2023
निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजितगाडरवारा। विगत दिवस चीचली ब्लॉक के तहत जनशिक्षा केंद्र तेंदूखेड़ा अंतर्गत ग्राम बाघाकुड़ी की शासकीय माध्यमिक शाला में जिला शिक्षा अधिकारी एच पी कुर्मी, जिला परियोजना समन्वयक डॉक्टर आर पी चतुर्वेदी एवं बीईओ एएस मसराम , विकासखंड स्त्रोत समन्वयक डी के पटेल के निर्देशानुसार कक्षा 6 वी में अध्यनरत पात्र छात्र/छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच ओंकार प्रसाद राय , शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष प्रमोद गोंड के द्वारा जनशिक्षक तेंदूखेड़ा श्री संजय सोनी की उपस्थिति में छात्रो को साइकिलें प्रदान की गई। उक्त अवसर पर शाला प्रधान पाठक कैलाश प्रसाद मेहरा , प्राथमिक शिक्षक सत्यम सोनी, अतिथि शिक्षक रामकुमार उदेनिया, प्रांजुल ग्वारिया , बसंत मालवीय श्रीमती श्रद्धा साहू आदि उपस्थित रहे।
: गाडरवारा, यूनिसेफ टीम ने किया मॉडल शाला तूमड़ा का निरीक्षण राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुआ तूमड़ा विद्यालय
Sun, Apr 16, 2023
यूनिसेफ टीम ने किया मॉडल शाला तूमड़ा का निरीक्षणराष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुआ तूमड़ा विद्यालयगाडरवारा। गत दिवस नेशनल यूनिसेफ दिल्ली टीम से आसिफ सिद्दीकी ने शासकीय प्राथमिक बालक शाला तूमड़ा का स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं नवाचारों पर आधारित निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की एवं विद्यालय को अद्वितीय बताया !उनके बताए अनुसार संपूर्ण भारत में इस प्रकार के केवल 12 विद्यालयों को चुना गया है जिसमें मध्य प्रदेश से शासकीय प्राथमिक बालक शाला तूमड़ा का चयन किया गया है। यूनिसेफ की टीम द्वारा शौचालय हैंड वॉश यूनिट ,शालेय स्वच्छता, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा अपनाया जा रहा है स्वच्छता व्यवहार , वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम ,शुद्ध पेयजल किचन गार्डन ,स्वच्छता गतिविधियों में बाल कैबिनेट एवं एसएमसी सदस्यों की भूमिका पर्यावरण संरक्षण में बच्चों और शिक्षकों का योगदान, विद्यालय में किए जा रहे नवाचार आदि मुख्य बिंदुओं पर निरीक्षण किया । यूनिसेफ टीम ने विद्यालय के शिक्षक हल्के वीर पटेल से संवाद स्थापित किया और विद्यालय में किए गए नवाचारों , बच्चों के लिए विद्यालय में आनंदमय वातावरण एवं शानदार पर्यावरण माहौल के लिए किए गए प्रयासों पर चर्चा की और सभी शिक्षकों के इन प्रयासों को सराहा। विदित हो कि टीम के तूमड़ा आगमन के पूर्व गाडरवारा में आगमन पर बीआरसी साईंखेड़ा गिरीश पटेल एवं सिराज अहमद सिद्दिकी, मधुसूदन पटैल , पवन राजौरिया हार्दिक अभिनंदन किया। राष्ट्रीय स्तर पर मध्य प्रदेश से केवल तुमड़ा विद्यालय को चुने जाने पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बीआरसी कार्यालय साईंखेड़ा प्राचार्य संकुल केंद्र तूमड़ा सहित जिले व राज्य के आला अधिकारियों ,शिक्षकों एवं जनप्रतिनिधियों सहित जनपद अध्यक्ष छत्रपाल राजपूत, गौरीशंकर खेमरिया, शिवा त्रिवेदी, स्वदेश त्रिवेदी, सरपंच विमला पटैल, पूरन पटैल, गौरीशंकर पटैल, हरगोविंद पटैल , प्रभुदयाल पटैल, एसएमसी अध्यक्ष चंदन सिंह कुशवाहा, पुष्पराज साहू, पोहुप सिंह पटैल एवं समस्त क्षेत्रवासियों ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की और इसे बड़ी सफलता मानते हुए शुभकामनायें प्रदान कीं।