Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

गांधी जयंती पर गोटेगांव एवं नरसिंहपुर में आयोजित हुआ सम्मान समारोह स्वच्छता कर्मियों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण भी

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम खुलरी में विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल ने श्रमदान एवं पौधरोपण में किया सहभागिता

नरसिंहपुर जिला टीम की ऐतिहासिक उपलब्धि,फाइनल में जबलपुर को हराकर पहली बार बनी संभाग चैंपियन

मध्यप्रदेश शासन के जेल विभाग मुख्यालय भोपाल के जारी दिशा निर्देशों के तहत प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी

सालीचौका में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों की उपस्थिति में सावर्जनिक स्थलों की साफ-सफाई,श्रमदान कर जनता को जागरूक किया

: चीचली में आरटीई सत्यापन कार्य जारी  

Aditi News Team

Sun, Apr 16, 2023
चीचली में आरटीई सत्यापन कार्य जारी गाडरवारा। जन शिक्षा केंद्र उत्कृष्ट विद्यालय चीचली में आरटीई के तहत अशासकीय विद्यालयों में सबसे छोटी कक्षा में नि:शुल्क प्रवेश संबंधित द्वितीय चरण के फार्म का सत्यापन जन शिक्षा केंद्र प्रभारी प्राचार्य भारत ताम्रकार, संकुल समन्वयक सत्यम ताम्रकार, मेंटर शिक्षक धीरज जसाठी द्वारा जारी है । सत्यापन केंद्र उत्कृष्ट विद्यालय चीचली में द्वितीय चरण अंतर्गत 48 फार्म का सत्यापन किया जा चुका है। इस आरटीई सत्यापन का अवलोकन विकासखंड स्त्रोत समन्वयक डीके पटेल द्वारा किया गया। उल्लेखनीय है कि 15 अप्रैल को द्वितीय चरण में आवेदन करने की अंतिम तिथि थी एवं लॉटरी द्वारा 21 अप्रैल को संबंधित बच्चों का चयन किया जावेगा। जिसके उपरांत चयनित विद्यार्थी अशासकीय विद्यालयों में निशुल्क प्रवेश लेंगे।

Tags :

जरूरी खबरें