Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

गांधी जयंती पर गोटेगांव एवं नरसिंहपुर में आयोजित हुआ सम्मान समारोह स्वच्छता कर्मियों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण भी

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम खुलरी में विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल ने श्रमदान एवं पौधरोपण में किया सहभागिता

नरसिंहपुर जिला टीम की ऐतिहासिक उपलब्धि,फाइनल में जबलपुर को हराकर पहली बार बनी संभाग चैंपियन

मध्यप्रदेश शासन के जेल विभाग मुख्यालय भोपाल के जारी दिशा निर्देशों के तहत प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी

सालीचौका में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों की उपस्थिति में सावर्जनिक स्थलों की साफ-सफाई,श्रमदान कर जनता को जागरूक किया

नरसिंहपुर में गांधी जयंती के अवसर पर 3 बंदी रिहा : मध्यप्रदेश शासन के जेल विभाग मुख्यालय भोपाल के जारी दिशा निर्देशों के तहत प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी

Aditi News Team

Fri, Oct 2, 2026

गांधी जयंती के अवसर पर विशेष माफी देकर रिहा किए गए 3 बंदी

मध्यप्रदेश शासन के जेल विभाग मुख्यालय भोपाल के जारी दिशा निर्देशों के तहत प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी गांधी जयंती के अवसर पर केन्द्रीय जेल नरसिंहपुर में निरूद्ध एवं विशेष परिहार का लाभ प्राप्त करने वाले 3 बंदियों को सजा समाप्ति पर फूलमाला, श्रीफल एवं स्थाई रिहाई प्रमाण पत्र देकर रिहा किए गए। हर वर्ष 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है। अंग्रेजों से आजादी दिलाने में गांधी जी का विशेष योगदान रहा है। अहिंसा गांधीजी के दर्शन का मूलमंत्र रहा, जिसके बारे में उन्होंने कहा था कि अहिंसा एक दर्शन है, एक सिद्धांत है और एक अनुभव, जिसके आधार पर समाज को बेहतर बनाया जा सकता है। सत्य और अहिंसा को लेकर गांधी जी हमेशा से न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया का मार्गदर्शन करते रहे हैं।

इस अवसर पर जेल अधीक्षक श्रीमती अदिति चतुर्वेदी पांडेय, जेल उप अधीक्षक श्री नरेन्द्र कुमार व्यास, सहायक जेल अधीक्षक श्री एडवर्ड स्वामी, श्री देवेन्द्र मांझी सहित जेल स्टाफ मौजूद था।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जेल अधीक्षक श्रीमती अदिति चतुर्वेदी पांडेय,

जरूरी खबरें