Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

सालीचौका में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों की उपस्थिति में सावर्जनिक स्थलों की साफ-सफाई,श्रमदान कर जनता को जागरूक किया

महात्मा गांधी जी की प्रतिमा एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया

प्रधानमंत्री ने कैप्टन स्मित से कहा, "पूरा देश आपके लिए प्रार्थना कर रहा है। आपकी सेहत के लिए महामृत्युंजय जाप हो रहा है

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एन.पी. प्रजापति के बेटे नीर प्रजापति पर मामला दर्ज

दुर्गा उत्सव समिति की समस्याएं होगी मुख्य बिंदु

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य पर : सालीचौका में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों की उपस्थिति में सावर्जनिक स्थलों की साफ-सफाई,श्रमदान कर जनता को जागरूक किया

Aditi News Team

Fri, Oct 2, 2026

आज दिनॉक 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में नगर परिषद सालीचौका में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया इसी क्रम में सबसे पहले नगर परिषद अध्यक्ष राकेश (कैलाश) सिलावट के निर्देशन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ समाजसेवियों की उपस्थिति में सावर्जनिक स्थलों की साफ-सफाई श्रमदान कर नगर वासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

स्वच्छता के अगले चरण में अध्यक्ष महोदय एवं समस्त जनप्रतिनिधियों द्वारा नगर के मेंन बाजार में भ्रमण कर समस्त दुकानदारों से मिलकर सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद कर कपडे का थैला उपयोग करने की समझाईस दी गई एवं अपने प्रतिष्ठानों में सूखा एवं गीला कचरा अलग-अलग रखने तथा निकाय के कचरा संग्रहण में लगे वाहनों में कचरा डालने के संबंध में अपील की गई। अगले क्रम में नगर के वार्ड क्र. 11 एवं 12 में मुक्तिधाम तथा पार्क में पौधारोपण का कार्यक्रम कर सभी उपस्तथित जनों को स्वच्छता के प्रति शपथ दिलायी गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं उपाध्यक्ष प्रतिनिधि रामनारायण बढकुर, पार्षद किरण मेहरा, राजेश पटेल, हक्केलाल, पार्षद प्रतिनिधि दुर्गा प्रसाद पटेल, भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुरेश मामुलिया, एल्डरमेन भैरव प्रसाद मेहरा, राजेंद्र पटेल सरस्वती राजेन्द्र विश्वकर्मा एवं गणमान्य नागरिको, मुख्य नगर पालिका अधिकारी भवानी शर्मा सहित समस्त नगर परिषद कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

सालीचौका मुख्य नगर पालिका अधिकारी भवानी शर्मा

नगर परिषद अध्यक्ष राकेश (कैलाश) सिलावट

जरूरी खबरें