Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

गांधी जयंती पर गोटेगांव एवं नरसिंहपुर में आयोजित हुआ सम्मान समारोह स्वच्छता कर्मियों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण भी

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम खुलरी में विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल ने श्रमदान एवं पौधरोपण में किया सहभागिता

नरसिंहपुर जिला टीम की ऐतिहासिक उपलब्धि,फाइनल में जबलपुर को हराकर पहली बार बनी संभाग चैंपियन

मध्यप्रदेश शासन के जेल विभाग मुख्यालय भोपाल के जारी दिशा निर्देशों के तहत प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी

सालीचौका में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों की उपस्थिति में सावर्जनिक स्थलों की साफ-सफाई,श्रमदान कर जनता को जागरूक किया

स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश : सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम खुलरी में विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल ने श्रमदान एवं पौधरोपण में किया सहभागिता

Aditi News Team

Fri, Oct 2, 2026

ग्राम खुलरी में विधायक श्री विश्वनाथ सिंह पटेल ने श्रमदान एवं पौधरोपण में किया सहभागिता

सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

गांधी जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत खुलरी में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों का आयोजन किया गया। विधायक श्री विश्वनाथ सिंह पटेल ने कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ स्वच्छता अभियान में सहभागिता करते हुए श्रमदान किया तथा पौधरोपण भी किया।

इस अवसर पर विधायक श्री विश्वनाथ सिंह पटेल ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा संकल्प है। स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने नागरिकों से स्वच्छता को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने तथा स्वच्छ भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

विधायक श्री पटेल ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर कहा कि पेड़ केवल छाया और फल ही नहीं देते, बल्कि स्वच्छ वायु, वर्षा, जल संरक्षण तथा पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एक पौधा लगाना आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य की नींव रखने के समान है। उन्होंने कहा कि केवल पौधरोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष के रूप में विकसित करना भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने युवा साथियों एवं क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि वे अपने जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ अथवा अन्य विशेष अवसरों पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल का संकल्प लें। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। उपस्थितजनों ने स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल

जरूरी खबरें