Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

गांधी जयंती पर गोटेगांव एवं नरसिंहपुर में आयोजित हुआ सम्मान समारोह स्वच्छता कर्मियों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण भी

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम खुलरी में विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल ने श्रमदान एवं पौधरोपण में किया सहभागिता

नरसिंहपुर जिला टीम की ऐतिहासिक उपलब्धि,फाइनल में जबलपुर को हराकर पहली बार बनी संभाग चैंपियन

मध्यप्रदेश शासन के जेल विभाग मुख्यालय भोपाल के जारी दिशा निर्देशों के तहत प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी

सालीचौका में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों की उपस्थिति में सावर्जनिक स्थलों की साफ-सफाई,श्रमदान कर जनता को जागरूक किया

सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता कर्मियों का सम्मान : गांधी जयंती पर गोटेगांव एवं नरसिंहपुर में आयोजित हुआ सम्मान समारोह स्वच्छता कर्मियों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण भी

Aditi News Team

Fri, Oct 2, 2026

गांधी जयंती के अवसर पर सेवा मेरा योगदान एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता कर्मियों का हुआ सम्मान

गोटेगांव एवं नरसिंहपुर में आयोजित हुआ सम्मान समारोह

स्वच्छता कर्मियों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण भी

गांधी जयंती के अवसर पर "सेवा मेरा योगदान" एवं "सेवा संकल्प अभियान" के अंतर्गत जिले के नगरीय निकायों में स्वच्छता कर्मियों के सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए गए। नगर पालिका परिषद गोटेगांव एवं नगर पालिका परिषद नरसिंहपुर में आयोजित कार्यक्रमों में स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री महेन्द्र नागेश, पूर्व राज्यमंत्री श्री जालम सिंह पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष नरसिंहपुर श्री नीरज दुबे, उपाध्यक्ष श्री अजीत ठाकुर, नगर पालिका गोटेगांव के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, समाजसेवी श्री रामसनेही पाठक, महंत प्रीतमपुरी गोस्वामी, पार्षदगण सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं स्वच्छता कर्मी उपस्थित रहे। गोटेगांव में आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता कर्मियों के सम्मान के साथ उनके स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण के लिए स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया।

विधायक श्री महेन्द्र नागेश ने कहा कि स्वच्छता कर्मी हमारे नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे प्रतिदिन मेहनत और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं। इनके योगदान का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता कर्मियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी है, क्योंकि वे प्रतिदिन स्वच्छता व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कार्य करते हैं। इसी उद्देश्य से कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया है। उन्होंने नागरिकों से भी स्वच्छता कर्मियों के कार्य में सहयोग करने और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।

पूर्व राज्यमंत्री श्री जालम सिंह पटेल ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा है और सेवा ही धर्म है। स्वच्छता का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण के लिए स्वच्छता कर्मी निरंतर परिश्रम करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छ भारत अभियान के माध्यम से देशभर में स्वच्छता के प्रति व्यापक जनजागरूकता आई है। जिले के नगरीय निकायों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता कर्मी निरंतर अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। श्री पटेल ने नागरिकों से अपील की कि घरों से निकलने वाले कचरे को इधर-उधर न फेंकें, बल्कि निर्धारित स्थान पर ही कचरा डालें। इससे कचरे का व्यवस्थित संग्रहण एवं निष्पादन सुनिश्चित किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के लिए जनभागीदारी आवश्यक है और प्रत्येक नागरिक को इसमें अपना योगदान देना चाहिए।

नगर परिषद तेंदूखेड़ा में भी स्वच्छता कर्मियों का सम्मान

नगर परिषद तेंदूखेड़ा में भी स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सफाई मित्रों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर सफाई मित्रों के योगदान की सराहना करते हुए कहा गया कि वे प्रतिदिन अपने दायित्वों का निर्वहन कर नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनके परिश्रम एवं सेवाभाव के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल

गोटेगांव विधायक महेन्द्र नागेश

जरूरी खबरें