: कमल किशोर पासी को सेवानिवृत्ति पर विदाई
Sat, May 31, 2025
कमल किशोर पासी को सेवानिवृत्ति पर विदाईगाडरवारा। स्थानीय लोक निर्माण विभाग में पदस्थ सहायक मानचित्रकार श्री कमल किशोर पासी की सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी श्री सागर पटेल ,उपयंत्री श्री अजीत पटेल , आर, आर, फौजदार ,बड़े बाबू मारुति जैन ,श्रीमती शीला दुबे ने ,स्मृति चिन्ह शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया , इस अवसर पर उपस्थित टाइमकीपर प्रहलादठाकुर, मुन्नालाल चौधरी ,प्रेम कुमार कोरी ,सूरज ठाकुर, सोहन सोनी , नारायण मेहरा, भगवत तेकाम केहरसिंह कौरव ,लीलाधर , अरविंद जायसवाल व समस्त स्टाफ ने उनके कार्यकाल की भूरि भूरि प्रशंसा की एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की।
: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय गाडरवारा केंद्र द्वारा नशा मुक्ति दिवस पर लगी प्रदर्शनी
Sat, May 31, 2025
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय गाडरवारा केंद्र द्वारा नशा मुक्ति दिवस पर लगी प्रदर्शनीगाडरवारा।प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय गाडरवारा सेवा केंद्र के तत्वाधान में तंबाकू निषेध दिवस के शुभ अवसर पर झंडा चौक पर नशा मुक्ति की प्रदर्शनी लगाई गई। एवं नुक्कड़ नाटक भी कराया।जिसमें अनेको लोगों ने लाभ लिया,नशे से मुक्ति के लिए कुछ प्रतिज्ञाएं भी ली गई।दीप जला कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। जिसमें गाडरवारा शहर के सर्राफा व्यवसायी दीप ज्वेलर्स भ्राता दीपेश जैन जी एवं भ्राता,जाकिर हुसैन जी भी उपस्थित रहे। प्रातः दीपेश जैन जी ने नशा मुक्ति दिवस के शुभ अवसर पर शुभ प्रेरणाय भी दी। उक्त समाचार ओम शांति मीडिया प्रभारी नीलेश साहू द्वारा दिया गया।
: जिले की मांग पर पूर्व विधायक के घर के बाहर हुआ प्रदर्शन
Fri, May 30, 2025
रिपोर्टर अनिल जैन
पूर्व विधायक ने हर कदम पर साथ रहने तो नपा अध्यक्ष ने दिया सिहोरा जिला का लिखित प्रस्ताव
जिले की मांग पर पूर्व विधायक के घर के बाहर हुआ प्रदर्शन
सिहोरा - हाथो में शंख घंटा और थाली लिए लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति के पदाधिकारी गुरुवार को सिहोरा पूर्व विधायक दिलीप दुबे के आवास पहुंचे।दिलीप भैया हमें बताओ, उमा भारती कौन है,के नारे लगा पूर्व विधायक के कार्यकाल में हुई जिला की अपूर्ण घोषणा के लिए उन्हें आड़े हाथों लिया। वहीं उनकी पत्नी नगर पालिका अध्यक्ष संध्या दुबे ने नपा सिहोरा द्वारा पास किए गए सिहोरा जिला के प्रस्ताव की प्रति समिति को सौंपी। वर्तमान विधायक आगे बढ़े हम साथ - प्रदर्शन कर रहे समिति के सदस्यों ने पूर्व विधायक दिलीप दुबे को स्मरण दिलाया कि आपके विधायक कार्यकाल में 6 जून 2004 को सिहोरा आकर मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती ने जिला की घोषणा की थी।22 वर्षो में भी वह घोषणा अमली जामा न पहन सकी इसके जवाब में दिलीप दुबे ने कहा कि यद्यपि यह घोषणा मेरे विधायक कार्यकाल में हुई थी पर वर्तमान विधायक के माध्यम से यह बात सरकार के समक्ष जाए तो अच्छा होगा।पूर्व विधायक ने आश्वस्त किया कि वे सिहोरा जिला की मांग पूरी कराने में पूरी ईमानदारी से विधायक संतोष बरकड़े के साथ होंगे।उनके द्वारा आगे बढ़कर बात करना वर्तमान विधायक के कार्यक्षेत्र में दखल होगा। नगरपालिका ने सिहोरा जिला प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा - नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संध्या दिलीप दुबे ने नगर पालिका परिषद सिहोरा द्वारा सिहोरा जिला बनाए जाने की प्रस्ताव को कार्य समिति में पास कर उसकी प्रति घर आए समिति सदस्यों को सौंपी। उन्होंने कहा कि नगर पालिका द्वारा पास किया गया प्रस्ताव मुख्यमंत्री एवं राज्य सरकार को भेज दिया गया है।पूर्व विधायक एवं नगर पालिका अध्यक्ष के आवास पर हुए प्रदर्शन में समिति के अनिल जैन,अन्नू गर्ग,प्रदीप दुबे,गौरी राजे,वीरू दुबे,आशीष भार्गव,जितेंद्र श्रीवास,नीतेश खरया,विकास दुबे,सुशील जैन, कृष्ण कुमार कुररिया,शरद सेठ,निसार अहमद,नत्थू पटेल,रामजी शुक्ला,राकेश मिश्रा,राजेश दुबे,संतोष पांडे,नरेंद्र गर्ग,रवि दुबे,अशोक कोल सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।