: जिला शिक्षा अधिकारी की सेवानिवृति पर विदाई कार्यक्रम आयोजित
Sun, Jun 1, 2025
जिला शिक्षा अधिकारी की सेवानिवृति पर विदाई कार्यक्रम आयोजित
गाडरवारा। बीते रविवार को जिला शिक्षा अधिकारी अनिल ब्यौहार के शासकीय सेवा से सेवानिवृत्ति के अवसर पर स्थानीय बीटीआई स्कूल में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन में क्षेत्र के साईखेड़ा, चीचली एवं चांवरपाठा ब्लॉक के प्राचार्यो, शिक्षकों, अध्यापको,कर्मचारी एवं शिक्षक संगठनों द्वारा श्री ब्योहार को शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं उपहार देकर विदाई दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा विद्या की देवी माँ सरस्वती के चित्र का पूजन कर किया गया। तदोपरांत छात्राओं ख़ुशी हरदेनिया, साक्षी पाली एवं सपना कुर्मी द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई जिसके उपरांत उपस्थित जनों ने श्री ब्यौहार का स्वागत पुष्प गुच्छ एवं फूल माला से किया। कार्यक्रम में पूर्व बीईओ प्रतुल इंदुरख्या ने स्वागत भाषण देते हुए डीईओ श्री ब्योहार के कार्यकाल को उल्लेखनीय बताते हुए उनकी कार्यशैली को सराहा। कार्यक्रम में प्राचार्य सुशील शर्मा ने स्वरचित अभिनंदन पत्र का वाचन किया जिसे प्राचार्यो एवं शिक्षकों ने श्री ब्यौहार को भेंट किया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त बीईओ राजेश बरसैया एवं प्रतापनारायण आर्य ने कहा कि श्री ब्योहार ने कुशलता पूर्वक अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन किया। सेवानिवृत प्राचार्य अनूप शर्मा एवं आरती पाठक ने कहा कि जिले का बोर्ड परीक्षा परिणाम प्रदेश में अव्वल रहा एवं उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय कबड्डी का आयोजन सफलतापूर्वक हुआ। कार्यक्रम को नवोदय प्राचार्य अरुण तिवारी, प्राचार्य एस के मिश्रा, जयमोहन शर्मा, चंद्रकांत विश्वकर्मा, बीआरसी संदीप स्थापक, चंदन शर्मा सहित अन्य शिक्षकों ने सम्बोधित करते हुए श्री ब्यौहार के कार्यकाल को सराहा। कार्यक्रम में डीईओ श्री ब्यौहार ने अपने उदबोधन में कहा कि जीवन में हमें जो जिम्मेदारी मिली है उसका निर्वाहन ईमानदारी से करना चाहिए। हम लोग राष्ट्रीय कबड्डी का बेहतर आयोजन एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम सभी के सहयोग से ही लेकर आये। उन्होंने उन्हें मिले सहयोग के प्रति सभी को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन संस्था प्राचार्य श्रीमति सुनीता पटैल एवं मंच संचालन मनीष शंकर तिवारी एवं बीएसी पवन राजौरिया ने किया। कार्यक्रम मे मप्र कर्मचारी संघ, शिक्षक संघ, राज्य शिक्षक संघ, शिक्षक संदर्भ समूह, पीएमयुएम संघ, प्रांतीय शिक्षक संघ, अजाक्स, लिपिक संघ सहित के के राजोरिया व अनेक शिक्षकों ने श्री ब्योहार का अभिनंदन किया। कार्यक्रम के आयोजन में महेश अधरुज, नगेन्द्र त्रिपाठी, मधुसूदन पटैल, सिराज अहमद सिद्धिकी सहित अन्य शिक्षकों का योगदान सराहनीय रहा। कार्यक्रम में चीचली बीआरसी डी के पटेल,प्राचार्य एम के चक्रवर्ती, मुमताज़ खान, ए के गुबरेले, लेखा कौरव,जे एल झरबडे,जी पी कोरी, राकेश तिवारी,बीएसी मनीराम मेहरा, राजेश गुप्ता,मोहन मुरारी दुबे,गजेंद्र कौरव, कमल सतारे, विजेंद्र कौरव,राजेश दुबे, मलखान मेहरा,मनमोहन शर्मा धनीराम मेहरा, राजेंद्र गुप्ता,विनीत नामदेव, वीरेंद्र शर्मा, महेंद्र कौरव, संतोष श्रीवास, पुरुषोतम पाल,बंशीलाल अहिरवार, भानु राजपूत, पोहूप सिंह पटैल,दीपक गुप्ता,प्रभात रूसिया,डॉ मंजुला शर्मा, निर्मला पाराशर,शिल्पी गुप्ता, दुर्गा राय, प्रसन्न दुबे, लिपिक के के पाठक, ललित कौरव, अमित पटैल, अनुज जैन, विक्रम शर्मा, आदित्य द्विवेदी, नीतेश समाधिया, लक्ष्मीकान्त कौरव, शैलेन्द्र यादव,सोमनाथ मेहरा, के के दुबे, पंकज स्थापक सहित अनेक जनशिक्षक व शिक्षक उपस्थित रहे।
: 1013 वें सप्ताह के कदम ने किया पौधारोपण
Sun, Jun 1, 2025
1013 वें सप्ताह के कदम ने किया पौधारोपण
गाडरवारा । जन्मोत्सव पर पौधारोपण करती आ रही कदम संस्था का साप्ताहिक पौधारोपण अभियान का 1013 वें सप्ताह का पौधारोपण पलोटन गंज स्थित शक्तिधाम मंदिर के सामने बगीचा प्रांगण में संपन्न हुआ जिसमें - चिरंजीव राजुल स्थापक, चिरंजीव गर्वित साहू,चिरंजीव ब्रह्मन यश,चिरंजीव इरवन यश, कुमारी समीक्षा साहू,श्रीमती सोनल श्रीवास्तव के जन्मदिवस पर एवं श्रीमती गीता कमलेश अग्रवाल, श्रीमती शशि प्रियरंजन ( लकी ) नीखरा की शादी की सालगिरह पर पौधा रोपित हुआ । जन्मदिवस व शादी की सालगिरह पर पौधा रोपित करने वाले सभी को कदम साथियों ने गायत्री मंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं दीं । इस अवसर पर कदम साथियों के अलावा नगर के गणमान्य नागरिकों की अभूतपूर्व उपस्थिति रही ।
: गो अभयारण्य में होने वाले व्यक्तित्व विकास शिविर के पोस्टर का विमोचन करते हुए समिति के सदस्य
Sat, May 31, 2025
गो अभयारण्य में होने वाले व्यक्तित्व विकास शिविर के पोस्टर का विमोचन करते हुए समिति के सदस्य
सुसनेर ।सुसनेर जनपद में मध्यप्रदेश शासन द्वारा स्थापित एवं विश्व के लोक प्रसिद्ध गो सेवा संस्थान श्रीगोधाम महातीर्थ पथमेड़ा के संरक्षक एवं संस्थापक परम श्रद्धेय गो ऋषि पूज्य स्वामी दत्तशरणानन्द जी महाराज के पावन सानिध्य एवं 31 वर्षीय गो पर्यावरण एवं आध्यात्म चेतना पदयात्रा के प्रणेता व श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा के राष्ट्रीय संयोजक ग्वाल सन्त पूज्य स्वामी गोपालानन्द सरस्वती जी महाराज के मार्गदर्शन में संचालित विश्व के प्रथम गो अभयारण्य "श्री कामधेनु गो अभयारण्य सालरिया,तहसील सुसनेर,जिला आगर मालवा (म.प्र.) में मध्यप्रदेश के गो सेवक मुख्यमंत्री महोदय डॉक्टर मोहन जी यादव ने अपने 61 वें जन्मदिवस 25 मार्च 2025 को क्षेत्र के बालकों के उज्जवल भविष्य हेतु "श्री कामधेनु गुरुकुलम" का शुभारंभ किया है ।उक्त कामधेनु गुरुकुलम में क्षेत्र के कक्षा 06 वीं से 10 वीं के बालकों के व्यक्तित्व निर्माण के लिए आगामी 07 जून 2025 से 17 जून 2025 तक 10 दिवसीय व्यक्तित्व निर्माण शिविर का आयोजन भारत में युवाओं के लिए व्यक्तित्व विकास में कई वर्षों से कार्य कर रहें संस्थान "सूर्या फाउंडेशन दिल्ली" के कुशल प्रशिक्षकों द्वारा होने जा रहा है ,जिसके पोस्टर का विमोचन श्री कामधेनु गो अभयारण्य प्रबन्ध संचालन मंडल के प्रबंध न्यासी डॉक्टर विक्रम सिंह परिहार एवं लाल सिंह गोशाला पूर्व अध्यक्ष, नाथु सिंह, कालू सिंह,नारायण सिंह पटपड़ा, कालू सिंह लोधाखेड़ी एवं श्री कामधेनु गो अभयारण्य शनिदेव गो सेवा नवयुवक समिति से श्याम सिंह सालरिया , नारायण सिंह बायरा,लाल सिंह,रामलाल भक्त जी,शिवनारायण,मेहरबान सिंह ,नारायण सिंह चौकीदार बायरा, प्रताप सिंह,मुकेश विश्वकर्मा, डॉक्टर गोपाल, पंडित भरत शर्मा सिंह, देवी सिंह, प्रताप सिंह सोलंकी ,हीरालाल एवं गो अभयारण्य के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर जगदीश प्रसाद तिवारी व प्रबंधक शिवराज शर्मा ने गो अभयारण्य परिसर एवं नवग्रह शनिदेव मंदिर सालरिया बावड़ी में भगवान शनिदेव एवं नवग्रह भगवान की साक्षी में व्यक्तिव विकास शिविर के पोस्टर का विमोचन किया ।ज्ञातव्य हो कि सूर्या फाउंडेशन दिल्ली के चेयरमैन पद्मश्री जयप्रकाश जी अग्रवाल ने स्वामी विवेकानंद,रवीन्द्रनाथ टैगोर और महर्षि अरविंद के विचारों से प्रेरित होकर 1992 में सूर्या फाउंडेशन की स्थापना की जिसके माध्यम से युवाओं के लिए व्यक्तित्व विकास, घर घर तक स्वास्थ्य जागरूकता पहुंचाने के लिए इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन एवं देश के विकास से जुड़े अनेक विषयों को लेकर 21 थिंक टैक्स,शिक्षा के क्षेत्र में बदलावों के लिए स्कूल भारती आर्गेनाइजेशन,गांव के समुचित विकास के लिए "आदर्श गांव योजना" जैसे अनेक प्रकल्प समाज के अनेक क्षेत्रों में पूरी प्रतिबद्धता और निष्ठा के साथ विगत 33 वर्षों से समाज सुधार का काम कर रहें है और उसी श्रृंखला में मध्यप्रदेश की मालवा की पुण्यभूमि में स्थापित विश्व के प्रथम गो अभयारण्य में क्षेत्र के बालकों के सर्वांगीण विकास के लिए आगामी 07 जून से 17 जून तक 10 दिवसीय व्यक्तित्व विकास शिविर सूर्या फाउंडेशन दिल्ली के कुशल प्रशिक्षकों के माध्यम से होने जा रहा है जिसके माध्यम से बालकों के शारीरिक,मानसिक एवं बौद्धिक विकास के साथ साथ बालकों में अनेक प्रकार की विधाओं का विकास 7000 गौमाताओं के सानिध्य में होने जा रहा है ।