: 15 जून 2025 से आरंभ गौ संकल्प पदयात्रा
Wed, Jun 4, 2025
15 जून 2025 से आरंभ गौ संकल्प पदयात्रा
ब्रह्मलीन परम पूज्य गुरुदेव भगवान स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज श्री के समाधि स्थल परमहंसी गंगा आश्रम झोतेश्वर जिला नरसिंहपुर मध्यप्रदेश से ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य भगवान श्री अभिमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज श्री 1008 के आशीर्वाद से आरंभ होगी 18 जुलाई 2025 को प्रधानमंत्री आवास नई दिल्ली में यात्रा का विश्राम होगा।ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य भगवान श्री अभिमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज श्री 1008 जी के द्वारा पदयात्रियों को आशीर्वाद प्रदान किया जाएगा।।यात्रा आरंभ समय: प्रातः 09.00 बजे,तारिक: 15 जून 2025,स्थान:परमहंसी गंगा आश्रम झोतेश्वर श्रीधाम गोटेगांव जिला नरसिंहपुर मध्यप्रदेश यात्रा संयोजक:अनुराग भार्गव एवं समस्त साथी।संपर्क सूत्र:8959669875 6264643888
: सिहोरा मेरी जन्मभूमि है,जिला बनना चाहिए -प्रणय पांडे,बहोरीबंद विधायक के घर के बाहर बजे शंख- घंटा
Wed, Jun 4, 2025
सिहोरा मेरी जन्मभूमि है,जिला बनना चाहिए -प्रणय पांडे,
बहोरीबंद विधायक के घर के बाहर बजे शंख- घंटा
सिहोरा - "जन्मभूमि कर रही पुकार,अब तो आगे आओ यार"जैसे अनेक नारे और हाथों में शंख,घंटा और थाली बजाते हुए लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति ने बहोरीबंद विधायक प्रणय पांडे के घर के बाहर एक घंटे तक जबरजस्त प्रदर्शन किया।विधायक पांडे ने प्रदर्शन कारियों से कहा कि उनकी जन्मभूमि भी सिहोरा है और वे भी चाहते है कि सिहोरा जिला बने।
साथ बैठाया,चर्चा की -
प्रदर्शन कर रहे समिति के दर्जनों सदस्यों से विधायक ने महत्वपूर्ण चर्चा की।बहोरीबंद के विधायक ने कहा कि वे स्वयं चाहते है कि सिहोरा जिला बने और इस हेतु सिहोरा विधायक और सिहोरा के नागरिक के साथ हर प्रकार के सहयोग को तैयार है।
मंजिल पकड़ से दूर -
समिति के सदस्यों विकास दुबे,नवीन शुक्ला,अनिल जैन ने कहा कि बहोरीबंद विधायक पांडे के घर के प्रदर्शन के साथ ही हमारा राजनेताओं के घर के बाहर प्रदर्शन का प्रथम चरण पूर्ण हो गया है।जिस प्रकार के सहयोग की अपेक्षा से 20 मार्च सेभाजपा नेताओं के घर प्रदर्शन किए गए उस कसौटी पर कोई भी नेता खरे नहीं उतरे।अब आगामी 6 जून को सिहोरा बस स्टेंड में विशाल धरना एवं आमसभा का आयोजन किया जाएगा।बुधवार को हुए प्रदर्शन में समिति के रामजी शुक्ला,सुशील जैन,नंदू परौहा,संतोष पांडे,कृष्ण कुमार कुररिया,राजेंद्र गर्ग,अनिल कुररिया,गौरी हर राजे,नीतेश खरया,संतोष वर्मा,संजय पाठक, प्रदीप दुबे,जितेंद्र श्रीवास,नवनीत शुक्ला,राजेंद्र गर्ग,मोहन सोंधिया,कंचन सेठ,अनिल खंपरिया सहित अनेक सिहोरा वासी मौजूद रहे।
: भागीरथ प्रसाद शर्मा की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह कार्यक्रम सम्पन्न
Tue, Jun 3, 2025
श्री भागीरथ प्रसाद शर्मा की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह कार्यक्रम सम्पन्न
साई खेड़ा। आज विकास खण्ड साईखेड़ा अन्तर्गत शासकीय माध्यमिक शाला मुंआर में पदस्थ शिक्षक श्री भागीरथ प्रसाद शर्मा की सेवानिवृत्ति के अवसर पर स्थानीय शासकीय प्राथमिक शाला मुंआर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।उक्त आयोजन में क्षेत्र के शिक्षकों, अध्यापक कर्मचारीयों एवं ग्राम के नागरिकों ने श्री शर्मा जी को शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं उपहार देकर विदाई दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा विद्या की देवी माँ सरस्वती के चित्र का पूजन कर किया गया। तदोपरांत छात्राओं दीक्षा नौरियां अनुरोध सराठे द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई जिसके उपरांत उपस्थित जनों ने श्री शर्मा का स्वागत पुष्प गुच्छ एवं फूल माला से किया। कार्यक्रम में पूर्व सेवानिवृत्त शिक्षक लक्ष्मी नारायण चतुर्वेदी ने स्वागत भाषण देते हुए शर्मा के कार्यकाल को उल्लेखनीय बताते हुए उनकी कार्यशैली को सराहा। कार्यक्रम में विकास खण्ड स्त्रोत समन्वयक संदीप स्थापक ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए शर्मा जी के कार्यकाल की सराहना की पूर्व सहयोगी शिवराम मेहरा ने शर्मा जी व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला संकुल प्रभारी प्राचार्य प्रशांत राय ने अपने पूर्व जनशिक्षक के कार्यकाल के अनुभवों को बताते हुए कहा की आपने कुशलता पूर्वक अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन किया।बी ए सी मनीराम मेहरा व अन्य शिक्षकों व नागरिकों ने अपना उद्बोधन दिया कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक प्रभात रूसिया ने किया कार्यक्रम में सरपंच अनिल चौधरी पूर्व सरपंच रामस्वरूप जी शर्मा प्रणवीर चौधरी ग्राम पटेल हरनारायण चौधरी घनश्याम राजपूत ज्वाला पटैल सूरज राजपूत रामभुवन राजपूत शिक्षक परिवार से मनीष तिवारी सौरभ पटैल मुन्ना लाल चौधरी सरदार राजपूत संतोष सोनी मनोहर चौहान पोहुप पटैल संजेश पुरी अमित पटैल अतिथि शिक्षक भूपेन्द्र राजपूत प्रदीप पाल रामपाल सहित बड़ी संख्या में ग्राम के गणमान्य ग्रामीण जन व शिक्षकों की उपस्थिति रही आभार संरपंच एवं शिक्षक प्रभात रूसिया के द्वारा किया गया।