: खाम घाट आश्रम में हुआ 41 विप्र बटुकों का उपनयन संस्कार
Fri, Jun 6, 2025
रिपोर्टर भागीरथ तिवारी
खाम घाट आश्रम में हुआ 41 विप्र बटुकों का उपनयन संस्कार
विगत दिवस 5 जून गंगा दशहरा के पावन पर्व पर देव श्री संत रेवा आश्रम दक्षिण तट खाम घाट में महिला सर्व ब्राम्हण समाज सभा करेली द्वारा सर्व प्रथम माँ नर्मदा की पूजन अर्चन कर यज्ञोपवित संस्कार का आयोजन अध्यक्ष भारती/मधुसूदन पालीवाल के सौजन्य से करवाया गया इस आयोजन में सर्व प्रथम करेली एवं आसपास के क्षेत्र के 41विप्र बटुकों का उपनयन संस्कार विधि विधान से किया गया तत्पश्चात मंचीय कार्यक्रम में दंडी स्वामी कृष्णानंद जी सरस्वती बनारस डॉक्टर अनिल त्रिपाठी बड़े भैया आध्यात्मिक संत घनश्याम धाम दद्दा जी दरबार महंत जगदीश मंदिर गाडरवारा केशव गिरी महाराज सागर का समागम हुआ विप्र महिलाओं,पुरूषों ने एवं दद्दा शिष्य मंडल के गणमान्य सदस्यों ने संतो का फूल माला से स्वागत अभिनंदन कर चरण पादुका पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया साथ ही नरसिंहपुर गाडरवारा बरमान तेन्दूखेड़ा एवं ग्रामीण क्षेत्र से पधारे विप्र महिलाओं पुरूषों ने संतो का आशीर्वाद प्राप्त किया इसी अवसर पर सर्व ब्राम्हण समाज सभा नरसिंहपुर के जिला अध्यक्ष पं.नारायण प्रसाद दुबे करेली सर्व ब्राम्हण समाज सभा के अध्यक्ष पं.जगदीश मिश्रा जिला कोषाध्यक्ष पं. देवेंद्र पाठक ने यज्ञोपवित संस्कार के महत्व को समझाते हुये जिले में ऐसे आयोजन हमेशा करते रहने की अपील की सभी संतो ने ज्ञानवर्धक उपदेश देते हुये यज्ञोपवित संस्कार क्यों आवश्यक है लोगों को जानकरी दी एवं अपन आशीर्वाद वचनों से सभी का मन मोह लिया कार्यक्रम के अंत में भारती/मधुसूदन पालीवाल ने आयोजन में पधारें सभी महिला पुरूषों का आभार व्यक्त करते हुये धन्यवाद व्यक्त किया कार्यक्रम का मंच संचालन आशीष दुबे द्वारा किया गया इसआयोजन विप्र समाज सभा के महिला पुरूषों परशुराम सेना के नवयुवकों परशुराम वाहिनी की नवयुवतियों (बालिकाओं)एवं दद्दा शिष्य मंडल के गणमान्य सदस्यों की उपस्थिति रही सभी भक्तजनों ने भोजन प्रसादी ग्रहण कर कार्यक्रम का समापन किया गया विश्व पर्यावरण पर फलदार पौधे का भी रोपण किया गया l मानद पशु कल्याण प्रतिनिधि ,प्रदेश प्रेस संयोजक जी सी सी आई भागीरथवतिवारी गीत गोविंद पटेल आदि उपस्थित रहे l
: गाडरवारा,सड़क नाली निर्माण को लेकर सौंपा ज्ञापन
Fri, Jun 6, 2025
सड़क नाली निर्माण को लेकर सौंपा ज्ञापन
गाडरवारा l स्थानीय विवेकानंद वार्ड स्थित गोकुलधाम कॉलोनी के निवासियों द्वारा शुक्रवार को मुख्य नगरपालिका अधिकारी को एक ज्ञापन सोपा गया जिसमें मांग की गई है कि हम समस्त कॉलोनी वासी नगरपालिका में विधिवत टैक्स जमा कर रहे हैं वही हमारी कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं के नाम पर कुछ भी उपलब्ध नहीं है l यहां अभी तक सड़क का निर्माण नहीं हुआ है और ना ही नाली का निर्माण l यहाँ स्वच्छ एवं साफ पीने के जल की उपलब्धता भी नहीं है l बरसात के समय यहां कीचड़ से दलदल जैसा माहौल निर्मित हो जाता है l ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि शीघ्र ही गोकुलधाम कॉलोनी में सड़क, नाली निर्माण एवं पीने के पानी की व्यवस्था की जाये l ज्ञापन सौंपने वालों में सत्यम पटेल के अलावा गोकुलधाम कॉलोनी के निवासी शामिल रहे l
: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी गाडरवारा संस्था द्वारा पर्यावरण दिवस मनाया गया
Thu, Jun 5, 2025
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी गाडरवारा संस्था द्वारा पर्यावरण दिवस मनाया गया
गाडरवारा। पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्था गाडरवारा द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण दिवस मनाया गया।जिसमें आदरणीय बहन जी ने कहा कि अगर हमें प्रकृति को शुद्ध बनाना है तो सबसे पहले हमें अपने मन के विचारों को श्रेष्ठ और शुद्ध बनाना पड़ेगा।क्योंकि हमारे मन का प्रभाव हमारे प्रकृति पर पड़ता है,ऐसी प्रकृति जो हमेशा हमें एक मां के समान सब कुछ देती है।शुद्ध वायु,अन्न,जल, फल,फूल,औषधि आदि।इसके पश्चात आदरणीय उर्मिला बहन जी एवं बी.के बहनों ने एक पेड़ मां के नाम समस्त भाई बहनों के साथ पौधा लगाकर वृक्षारोपण किया!साथ ही सभी भाई बहनों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिज्ञा कराई गई!