Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

: भागीरथ प्रसाद शर्मा की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह कार्यक्रम सम्पन्न

Aditi News Team

Tue, Jun 3, 2025
श्री भागीरथ प्रसाद शर्मा की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह कार्यक्रम सम्पन्न साई खेड़ा। आज विकास खण्ड साईखेड़ा अन्तर्गत शासकीय माध्यमिक शाला मुंआर में पदस्थ शिक्षक श्री भागीरथ प्रसाद शर्मा की सेवानिवृत्ति के अवसर पर स्थानीय शासकीय प्राथमिक शाला मुंआर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन में क्षेत्र के शिक्षकों, अध्यापक कर्मचारीयों एवं ग्राम के नागरिकों ने श्री शर्मा जी को शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं उपहार देकर विदाई दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा विद्या की देवी माँ सरस्वती के चित्र का पूजन कर किया गया। तदोपरांत छात्राओं दीक्षा नौरियां अनुरोध सराठे द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई जिसके उपरांत उपस्थित जनों ने श्री शर्मा का स्वागत पुष्प गुच्छ एवं फूल माला से किया। कार्यक्रम में पूर्व सेवानिवृत्त शिक्षक लक्ष्मी नारायण चतुर्वेदी ने स्वागत भाषण देते हुए  शर्मा के कार्यकाल को उल्लेखनीय बताते हुए उनकी कार्यशैली को सराहा। कार्यक्रम में विकास खण्ड स्त्रोत समन्वयक संदीप स्थापक ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए शर्मा जी के कार्यकाल की सराहना की पूर्व सहयोगी शिवराम मेहरा ने शर्मा जी व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला संकुल प्रभारी प्राचार्य प्रशांत राय ने अपने पूर्व जनशिक्षक के कार्यकाल के अनुभवों को बताते हुए कहा की आपने कुशलता पूर्वक अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन किया।बी ए सी मनीराम मेहरा व अन्य शिक्षकों व नागरिकों ने अपना उद्बोधन दिया कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक प्रभात रूसिया ने किया कार्यक्रम में सरपंच अनिल चौधरी पूर्व सरपंच रामस्वरूप जी शर्मा प्रणवीर चौधरी ग्राम पटेल हरनारायण चौधरी घनश्याम राजपूत ज्वाला पटैल सूरज राजपूत रामभुवन राजपूत शिक्षक परिवार से मनीष तिवारी सौरभ पटैल मुन्ना लाल चौधरी सरदार राजपूत संतोष सोनी मनोहर चौहान पोहुप पटैल संजेश पुरी अमित पटैल अतिथि शिक्षक भूपेन्द्र राजपूत प्रदीप पाल रामपाल सहित बड़ी संख्या में ग्राम के गणमान्य ग्रामीण जन व शिक्षकों की उपस्थिति रही आभार संरपंच एवं शिक्षक प्रभात रूसिया के द्वारा किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें