Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

दूषण नहीं, भूषण बनें; बुरा मत सोचो, अच्छे विचार ही जीवन के वास्तविक आभूषण हैं : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

गाडरवारा नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम के द्वारा के बाजारों एवं दुकानों एवं गोदाम का निरीक्षण किया गया

: अनूपपुर,गूगल मीट के माध्यम से शासकीय महाविद्यालय कोतमा के नव प्रवेशित छात्रों को दी गई आवश्यक जानकारी

Aditi News Team

Fri, Dec 25, 2020

अनूपपुर,शासकीय महाविद्यालय कोतमा में स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन भोपाल के आदेशानुसार इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन 22, 23 और 24 दिसंबर को किया गया। तीन दिवसीय कार्यक्रम में दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक गूगल मीट के माध्यम से षासकीय महाविद्यालय कोतमा के नव प्रवेषित छात्रों को ऑनलाईन प्लेटफार्म से जोड़कर शासन स्तर पर महाविद्यालय में क्या-क्या सुविधाएं प्रदान की जा रही है, हितग्राही मूलक कौन-कौन सी योजनाएं चल रही है, महाविद्यालय में किस-किस पाठ्यक्रम की पढ़ाई हो रही है की जानकारी दी गई। प्राचार्य डॉ वी के सोनवानी के द्वारा इस कार्यक्रम के आयोजन हेतु समिति बनाई गई थी, जिसमें समिति के संयोजक डॉ विवेक पटेल तथा श्री राजेश वरकडे, डॉ जयंती पयासी एवं डॉ प्रज्वला सिंह को सदस्य नियुक्त किया गया था। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यही था कि छात्र यह जानें कि वे जिस संस्था में पहली बार जा रहे हैं, उस संस्था एवं उसके विभाग की पूर्व से जानकारी हो जाए। यह मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग की एक अभिनव पहल है। इस अभिनव पहल के माध्यम से विद्यार्थी प्रथम वर्ष ही महाविद्यालय में प्रवेश करते समय पूरे महाविद्यालय एवं हितग्राही मूलक योजनाओं के बारे में जान जाता है।

Tags :

जरूरी खबरें