Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

दुग्ध संकलन केंद्र एवं मिठाई दुकानों का किया निरीक्षण खोवा एवं मिठाइयों के नमूने जांच के लिए भेजे

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का किया गठन,512 खिलाड़ी एवं 96 ऑफिशियल्स होंगे शामिल

जन शिक्षक एवं बीएसी प्रतिनियुक्ति में नियमों की अनदेखी,

रेत एवं गिट्टी से भरी दो बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त

चोरी किया गया 250 मीटर ट्यूबवेल कॉपर लीड सहित एल्युमिनियम एवं पीतल के उपकरण बरामद, दो चोर गिरफ्तार

दीपावली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई : दुग्ध संकलन केंद्र एवं मिठाई दुकानों का किया निरीक्षण खोवा एवं मिठाइयों के नमूने जांच के लिए भेजे

Aditi News Team

Wed, Nov 4, 2026

दीपावली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

दुग्ध संकलन केंद्र एवं मिठाई दुकानों का किया निरीक्षण

खोवा एवं मिठाइयों के नमूने जांच के लिए भेजे

दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए मिलावटी खाद्य पदार्थों के विक्रय पर रोकथाम के लिए कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में लगातार जांच एवं निरीक्षण की कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती सारिका दुबे द्वारा नरसिंहपुर बायपास रोड स्थित गोकुल दुग्ध संकलन केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्वच्छ परिस्थितियों में खोवा निर्माण किया जाना पाए जाने पर अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य प्रसंस्करण का प्रकरण तैयार किया गया। इसके अलावा रेलवे स्टेशन स्थित नेमा स्वीट्स, तृप्त स्वीट्स एवं अग्रवाल स्वीट्स का निरीक्षण कर खोवा एवं मिठाइयों के नमूने जांच के लिए लिए गए।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती सारिका दुबे ने खाद्य विक्रेताओं को खाद्य सामग्री जाली से ढककर रखने, खाद्य पदार्थों को स्टेनलेस स्टील के बर्तनों में रखने के निर्देश दिए। इसी तरह तहसीलदार और खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती कविता राठौर द्वारा राजमार्ग स्थित बीकानेर स्वीट्स एवं अन्य मिठाई दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान खोवा, कुंदा, पेड़ा एवं अन्य मिठाइयों के नमूने जांच के लिए लिए गए, जिन्हें राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। निरीक्षण के दौरान सभी खाद्य विक्रेताओं को गुणवत्तापूर्ण मिठाइयों का विक्रय करने की हिदायत दी गई।

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा बताया गया कि खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार न्यायालयीन कार्रवाई की जाएगी। त्यौहार के दौरान आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए जांच अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती सारिका दुबे नरसिंहपुर

जरूरी खबरें