नर्मदापुरम पिपरिया में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, : विभिन्न मिठाइयों के नमूने लिए गए अनियमितता पाए जाने पर राजस्थान मिष्ठान भंडार को जारी किया नोटिस
Aditi News Team
Wed, Nov 4, 2026
पिपरिया में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, विभिन्न मिठाइयों के नमूने लिए गए
अनियमितता पाए जाने पर राजस्थान मिष्ठान भंडार को जारी किया नोटिस
नर्मदापुरम पिपरिया।आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के संयुक्त दल द्वारा पिपरिया में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मिठाई दुकानों एवं उनके निर्माण केंद्रों की जांच कर अलग-अलग मिठाइयों के नमूने गुणवत्ता परीक्षण के लिए एकत्रित किए गए।
निरीक्षण के दौरान पचमढ़ी रोड स्थित राजस्थान मिष्ठान भंडार से पेड़ा एवं मोतीचूर लड्डू के नमूने लिए गए। वहीं, आजाद वार्ड पिपरिया स्थित राजस्थान मिष्ठान भंडार के कारखाने से मिल्क केक एवं बेसन लड्डू के नमूने लिए गए। निरीक्षण में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठान को नोटिस जारी किया गया।
इसी क्रम में बीकानेर मिष्ठान भंडार से बर्फी, केक एवं मिल्क केक तथा मालवा डेयरी से मलाई बर्फी एवं मावा बर्फी के नमूने लिए गए।
कार्यवाही के दौरान नायब तहसीलदार श्रीमती पूनम सिंह सलामे एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री जितेंद्र सिंह राणा उपस्थित रहे। जिला प्रशासन द्वारा आमजन को सुरक्षित एवं शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच एवं निरीक्षण की कार्यवाही निरंतर जारी रखी जाएगी।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
नायब तहसीलदार श्रीमती पूनम सिंह सलामे
खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेंद्र सिंह राणा