Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

आभूषण चोरी करने वाली शातिर महिला को किया गिरफ्तार,करीब 65 लाख रुपये कीमत के 450 ग्राम सोने-चांदी के आभूषण बरामद

बंडा जहरीली शराब कांड के आरोपी जुझार सिंह लोधी की मौत, भोपाल में वेंटिलेटर पर चल रहा था इलाज

80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग रमेश प्रसाद को जनसुनवाई में मिली ट्रायसाइकिल, अधिकारियों ने मौके पर किया सहयोग

त्यौहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, होटल एवं कैफे पर लगाया जुर्माना

नरसिंहपुर जिला कलेक्टर व एसपी पहुंचे अस्पताल बच्चों से की मुलाकात,स्वसहायता समूह को हटाने के दिए निर्देश

जनसुनवाई में अधिकारियों ने सुनी नागरिकों की समस्याएं, : 80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग रमेश प्रसाद को जनसुनवाई में मिली ट्रायसाइकिल, अधिकारियों ने मौके पर किया सहयोग

Aditi News Team

Tue, Nov 3, 2026

जनसुनवाई में अधिकारियों ने सुनी नागरिकों की समस्याएं, 116 आवेदन प्राप्त

80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग रमेश प्रसाद को जनसुनवाई में मिली ट्रायसाइकिल, अधिकारियों ने मौके पर किया सहयोग

कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में एडीएम श्री पी.सी. शाक्य एवं श्री महेन्द्र कबचे ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में कुल 116 आवेदन प्राप्त हुए। इस दौरान अनेक समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष आवेदनों के शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

दिव्यांग आवेदक को मिली ट्रायसाइकिल

जनसुनवाई के दौरान मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित सहयोग की मिसाल भी देखने को मिली। पैरों से 80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग श्री रमेश प्रसाद को अपर कलेक्टर श्री महेन्द्र कबचे एवं डिप्टी कलेक्टर श्रीमती अर्चना शर्मा द्वारा ट्रायसाइकिल प्रदान की गई। ट्रायसाइकिल मिलने से उन्हें आवागमन में सुविधा मिलेगी और दैनिक जीवन में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।

संवेदनशीलता के साथ समस्याओं के निराकरण के निर्देश

एडीएम श्री पी.सी. शाक्य एवं श्री महेन्द्र कबचे ने जनसुनवाई में आए प्रत्येक आवेदक की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना और उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को नागरिकों से प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने तथा संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में एसडीएम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा

अपर कलेक्टर महेन्द्र कबचे एवं डिप्टी कलेक्टर श्रीमती अर्चना

जरूरी खबरें