Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

दुग्ध संकलन केंद्र एवं मिठाई दुकानों का किया निरीक्षण खोवा एवं मिठाइयों के नमूने जांच के लिए भेजे

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का किया गठन,512 खिलाड़ी एवं 96 ऑफिशियल्स होंगे शामिल

जन शिक्षक एवं बीएसी प्रतिनियुक्ति में नियमों की अनदेखी,

रेत एवं गिट्टी से भरी दो बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त

चोरी किया गया 250 मीटर ट्यूबवेल कॉपर लीड सहित एल्युमिनियम एवं पीतल के उपकरण बरामद, दो चोर गिरफ्तार

सागर बंडा जहरीली शराब कांड से जुड़ी बड़ी खबर, : बंडा जहरीली शराब कांड के आरोपी जुझार सिंह लोधी की मौत, भोपाल में वेंटिलेटर पर चल रहा था इलाज

Aditi News Team

Tue, Nov 3, 2026

बंडा जहरीली शराब कांड के आरोपी जुझार सिंह लोधी की मौत, भोपाल में वेंटिलेटर पर चल रहा था इलाज

बंडा जहरीली शराब कांड से जुड़ी बड़ी खबर, इलाज के दौरान आरोपी ने तोड़ा दम।

सागर जिले के बंडा क्षेत्र में सितंबर 2026 में हुए जहरीली शराब कांड के आरोपी जुझार सिंह लोधी की भोपाल के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तबीयत गंभीर होने के बाद उसे सागर से भोपाल रेफर किया गया था, जहां वेंटिलेटर पर रखकर उसका उपचार किया जा रहा था।

गौरतलब है कि बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की दर्दनाक मौत हुई थी। इस घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया था। मामले में जुझार सिंह लोधी नामजद आरोपियों में शामिल था।

Tags :

बड़ी खबर

ब्रेकिंग न्यूज़

सागर बंडा जहरीली शराब कांड

जरूरी खबरें