नरसिंहपुर अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई : रेत एवं गिट्टी से भरी दो बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त
Aditi News Team
Wed, Nov 4, 2026
अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई
रेत एवं गिट्टी से भरी दो बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त
कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशन में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन की रोकथाम के लिए खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को खनिज विभाग की टीम ने अवैध रूप से रेत एवं गिट्टी का परिवहन करते हुए दो बिना वाहन क्रमांक की ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त कीं।
कार्रवाई के दौरान रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त कर थाना करेली तथा गिट्टी का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर दूसरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त कर थाना स्टेशनगंज की पुलिस अभिरक्षा में खड़ी कराई गई। दोनों मामलों में अवैध खनिज परिवहन के प्रकरण दर्ज किए गए हैं। खनिज विभाग द्वारा जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई जारी है।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह