Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

आभूषण चोरी करने वाली शातिर महिला को किया गिरफ्तार,करीब 65 लाख रुपये कीमत के 450 ग्राम सोने-चांदी के आभूषण बरामद

बंडा जहरीली शराब कांड के आरोपी जुझार सिंह लोधी की मौत, भोपाल में वेंटिलेटर पर चल रहा था इलाज

80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग रमेश प्रसाद को जनसुनवाई में मिली ट्रायसाइकिल, अधिकारियों ने मौके पर किया सहयोग

त्यौहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, होटल एवं कैफे पर लगाया जुर्माना

नरसिंहपुर जिला कलेक्टर व एसपी पहुंचे अस्पताल बच्चों से की मुलाकात,स्वसहायता समूह को हटाने के दिए निर्देश

दीपावली पर्व के मद्देनजर मिठाई जांच के लिए नमूने लिए गए : नरसिंहपुर में दीपावली पर्व के मद्देनजर मिठाई दुकान पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापामार कार्रवाई,

Aditi News Team

Tue, Nov 3, 2026

दीपावली पर्व के मद्देनजर मिठाई दुकान पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापामार कार्रवाई, जांच के लिए नमूने लिए गए

नरसिंहपुर।दीपावली पर्व के मद्देनजर आम नागरिकों को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने तथा खाद्य पदार्थों में मिलावट पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में सोमवार को तेन्दूखेड़ा में एसडीएम सुश्री शानु चौधरी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने वार्ड क्रमांक 7 स्थित प्रसिद्ध संजू स्वीट्स मिठाई दुकान का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान संदिग्ध खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए नमूने लिए गए।

निरीक्षण के दौरान टीम ने मिठाइयों एवं अन्य खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, निर्माण एवं भंडारण की स्थिति तथा दुकान में स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती कविता राठौर भी उपस्थित रहीं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट करने और आमजन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

तेन्दूखेड़ा एसडीएम सुश्री शानु चौधरी

जरूरी खबरें