Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर जिले में मिलावटी खाद्य सामग्री का विक्रय किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगा- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

लोक सेवा केंद्र करेली के संचालक पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड अधिरोपित

नरसिंहपुर,जिला स्तरीय विद्युत सलाहकार समिति की बैठक में विद्युत व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा

सुरक्षित बचपन अभियान के तहत छात्र छात्राओं को किया गया जागरूक

जैसी हमारी दृष्टि होती है, वैसी ही हमारी सृष्टि बनती है। -मुनि श्री समता सागर

स्वामित्व योजना के कार्य में लापरवाही नहीं बरतें : नरसिंहपुर जिले में मिलावटी खाद्य सामग्री का विक्रय किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगा- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

Aditi News Team

Mon, Nov 2, 2026

जिले में मिलावटी खाद्य सामग्री का विक्रय किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगा- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

स्वामित्व योजना के कार्य में लापरवाही न बरतें, पटवारियों को प्रतिदिन लक्ष्य देकर कराएं कार्य पूर्ण

टीएल बैठक में सीएम हेल्पलाइन, संबल 2.0, स्वरोजगार योजनाओं एवं विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने सोमवार को आयोजित टीएल (समय-सीमा) बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों, सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम नागरिकों से जुड़े प्रकरणों का प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें। बैठक में अपर कलेक्टर श्री अरविंद कुमार सिंह, सभी एसडीएम और विभिन्न विभागों के जिला प्रमुख मौजूद थे।

कलेक्टर श्रीमती सिंह ने खाद्य सुरक्षा गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में मिलावटी एवं अमानक खाद्य सामग्री का विक्रय किसी भी स्थिति में नहीं होना चाहिए। होटल, ढाबों, मिठाई दुकानों एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का नियमित निरीक्षण किया जाए। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, एक्सपायरी डेट, साफ-सफाई एवं स्वच्छता के मानकों की जांच सुनिश्चित की जाए। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि निरीक्षण एवं जांच कार्य में अपेक्षित सक्रियता दिखाई नहीं दे रही है। लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अमानक एवं मिलावटी खाद्य सामग्री पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को जांच एवं निरीक्षण की दैनिक प्रगति प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।

स्वामित्व योजना के कार्य में लापरवाही नहीं बरतें

कलेक्टर श्रीमती सिंह ने जिले में स्वामित्व योजना के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि यह आम नागरिकों को उनकी संपत्ति का वैधानिक अधिकार दिलाने से जुड़ी महत्वपूर्ण योजना है। इसके क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि पटवारियों को प्रतिदिन लक्ष्य निर्धारित कर कार्य कराएं तथा यह सुनिश्चित करें कि निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरे हों। जिन गांवों में योजना का कार्य अभी शेष है, उनकी जानकारी तैयार कर समय-सीमा निर्धारित करते हुए शेष कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए।

100 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निराकरण

कलेक्टर श्रीमती सिंह ने सीएम हेल्पलाइन की 100 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों की विशेष समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को प्रतिदिन शिकायतों के निराकरण का लक्ष्य निर्धारित करने तथा नियमित मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि के साथ शिकायतों का निराकरण किया जाए।

संबल 2.0 योजना के लंबित प्रकरणों का करें निराकरण

कलेक्टर श्रीमती सिंह ने संबल 2.0 योजना के अंतर्गत सीएमओ एवं जनपद पंचायत सीईओ स्तर पर लंबित अनुग्रह सहायता के आवेदनों की समीक्षा करते हुए कहा कि इन प्रकरणों का निराकरण संवेदनशीलता एवं तत्परता से किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने कार्यक्षेत्र में पिछले एक माह के दौरान हुई मृत्यु की जानकारी प्राप्त करें तथा यह भी पता करें कि संबंधित पात्र परिवारों से कितने आवेदन प्राप्त हुए हैं। यदि किसी पात्र परिवार का आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, तो संबंधित परिजनों से संपर्क कर आवेदन प्राप्त करने की कार्रवाई करें, ताकि पात्र हितग्राहियों को समय पर योजना का लाभ मिल सके।

स्वरोजगार योजनाओं के प्रकरण बैंकों में भेजकर दिलाएं लाभ

कलेक्टर श्रीमती सिंह ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, पीएमएफएमई योजना तथा पशुपालन विभाग द्वारा संचालित डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि योजनाओं के तहत तैयार किए गए पात्र हितग्राहियों के प्रकरण शीघ्र बैंकों को प्रेषित किए जाएं, ताकि उन्हें स्वरोजगार के लिए ऋण एवं अन्य सुविधाओं का लाभ मिल सके। जिन प्रकरणों को बैंकों द्वारा निरस्त किया गया है, उनकी भी समीक्षा कर निरस्तीकरण के कारणों का पता लगाएं और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करें।

अमानक बीजों के विक्रय पर लगाएं रोक

कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्रीमती सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाजार में उपलब्ध बीजों की नियमित सैंपलिंग की जाए। जिन बीजों के नमूने जांच में फेल पाए जाते हैं, उनका विक्रय बाजार में किसी भी स्थिति में नहीं होना चाहिए। किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें तथा अमानक बीजों के विक्रय पर प्रभावी रोक लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करें।

गौशालाओं में बिजली एवं जल उपलब्धता सुनिश्चित करें

कलेक्टर श्रीमती सिंह ने जिले की गौशालाओं में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जिन गौशालाओं में विद्युत कनेक्शन नहीं हैं, वहां विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विद्युत विभाग के अधिकारी एस्टीमेट तैयार कर प्रस्तुत करें। साथ ही सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया कि गौशालाओं के समीप तालाब तैयार कराने की कार्ययोजना बनाएं, जिससे गोवंश के लिए पानी की वैकल्पिक उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जरूरी खबरें