Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर जिले में मिलावटी खाद्य सामग्री का विक्रय किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगा- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

लोक सेवा केंद्र करेली के संचालक पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड अधिरोपित

नरसिंहपुर,जिला स्तरीय विद्युत सलाहकार समिति की बैठक में विद्युत व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा

सुरक्षित बचपन अभियान के तहत छात्र छात्राओं को किया गया जागरूक

जैसी हमारी दृष्टि होती है, वैसी ही हमारी सृष्टि बनती है। -मुनि श्री समता सागर

सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विधिक साक्षरता शिविर आयोजित : सुरक्षित बचपन अभियान के तहत छात्र छात्राओं को किया गया जागरूक

Aditi News Team

Mon, Nov 2, 2026

सुरक्षित बचपन अभियान के तहत छात्र छात्राओं को किया गया जागरूक

माननीय म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,जबलपुर के आदेशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष महोदय, अखिलेश शुक्ला, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरसिंहपुर के निर्देशानुसार एवं तहसील विधिक सेवा समिति गाडरवारा के अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश श्रीमति संतोषी वासनिक के मार्गदर्शन में आदित्य पब्लिक स्कूल गाडरवारा एवं शा० उ०मा० विद्यालय बीटीआई में "सुरक्षित बचपन अभियान" के उपलक्ष्य पर दिनांक 02/11/2026 को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन आर०पी०अहिरवार षष्ठम जिला न्यायाधीश गाडरवारा एवं अजय सिंह यादव जे०एम०एफ०सी० गाडरवारा की उपस्थिति में किया गया ।

उक्त विधिक साक्षरता शिविर में न्यायाधीश महोदय द्वारा बताया गया कि बच्चों की सुरक्षा केवल परिवार की जिम्मेदारी नही, बल्कि पूरे समाज की साक्षा जिम्मेदारी है। कई बार बच्चे अपने साथ होने वाले गलत व्यवहार को समझ नही पाते या डर और झिझक के कारण किसी को बता नही पाते, इसी चुनौती को ध्यान में रखते हुए छात्र-छात्राओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया जिसमें बच्चों को गुड टच बैड टच, बाल शोषण, बाल विवाह, हिंसा और साइबर अपराध जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी प्रदान की गयी । इसके साथ ही छात्र-छात्राओं को पॉक्सों एक्ट और बाल विवाह निषेध कानून के प्रावधानों की जानकारी दी गयी। जिसमें बताया गया कि पॉक्सों एक्ट बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण प्रदान करता है, जबकि बाल विवाह निषेध कानून बाल विवाह रोकने के लिय कानूनी प्रावधान करता है। इसके साथ ही बच्चों को साइबर अपराध से जुडे खतरों के प्रति भी सतर्क किया गया जिसमें बताया गया कि मोबाइल और इंटरनेट के बढते इस्तेमाल के बीच बच्चों के लिये ऑनलाइन सुरक्षा की जानकारी जरूरी हो गई है।

उक्त विधिक साक्षरता शिविर में आदित्य पब्लिक स्कूल से प्राचार्य श्रीमति लता काबरा, पीटीआई श्रीमति प्रीति ठाकुर, सुश्री हिमांशी गोस्वामी, वेदिका सोनी एवं बी०एल कुशवाहा जी एवं बीटीआई स्कूल से प्राचार्य श्रीमति सुनीता पटैल, श्रीमति अर्पणा ब्राउन, श्रीमति अल्का कोरी, श्री सतीश कुमार परिहार, एवं समस्त स्टॉफ एवं विधिक सेवा से शिखा सोनी पैरालीगल वॉलेंटियर्स अखिलेश सोनी, रामकृष्ण राजपूत की उपस्थिति रही एवं सहयोग प्रदान किया गया।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

सुरक्षित बचपन अभियान

विधिक साक्षरता शिविर आयोजन

जरूरी खबरें