Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

जैसी हमारी दृष्टि होती है, वैसी ही हमारी सृष्टि बनती है। -मुनि श्री समता सागर

अवैध मादक पदार्थ गांजा के कारोबार में लिप्त 2 आरोपी गिरफ्तार, 5 किलो 131 ग्राम गांजा कीमत 2 लाख 56 हजार 500 रू का जप्त

वन विभाग की टीम का कहना है कि शिकार को लेकर दो वन्यजीवों के बीच हुई भिड़ंत में तेंदुए की मौत की आशंका

वीरेंद्र सिंह राजपूत मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश नियुक्त,

पंचायत चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने सिवनी में शुरू की संगठन विस्तार की तैयारी,

जबलपुर क्राईम ब्रांच एवं थाना रांझी की सयुक्त कार्यवाही : अवैध मादक पदार्थ गांजा के कारोबार में लिप्त 2 आरोपी गिरफ्तार, 5 किलो 131 ग्राम गांजा कीमत 2 लाख 56 हजार 500 रू का जप्त

Aditi News Team

Mon, Nov 2, 2026

क्राईम ब्रांच एवं थाना रांझी की सयुक्त कार्यवाही

अवैध मादक पदार्थ गांजा के कारोबार में लिप्त 2 आरोपी गिरफ्तार,

5 किलो 131 ग्राम गांजा कीमती 2 लाख 56 हजार 500 रूपये का जप्त

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को मादक पदार्थो/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त आरोपियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 3 श्री मनीष कुमार भारद्वाज (भा.पु.से.), एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह तथा नगर पुलिस अधीक्षक रांझी श्री सतीश कुमार साहू एवं उप पुलिस अधीक्षक अपराध श्री उमेश तिवारी के मार्ग दर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना रांझी की टीम द्वारा 2 आरोपियों को 5 किलो 131 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा गया।

थाना प्रभारी रांझी श्री उमेश कुमार गोल्हानी ने बताया कि आज दिनांक 2-11-26 को क्राईम ब्रांच एवं थाना रांझी की संयुक्त टीम को दौरान वाहन चैकिंग के सियाज कार क्रमांक एमपी 09 बी जेड 5227 रांझी तरफ से तेज रफ्तार में आती दिखी जिसे रोककर चालक से नाम पता पूछने पर कार चालक ने अपना नाम बालकिशन नागवंशी पिता भगत सिंह नागवंशी उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम बीजनवाड़ा पिपरिया जिला नर्मदापुरम बताया तथा कार की पीछे वाली सीट में बैठे 2 लड़के जो अपने गोद में 1-1 बैग लिये थे जिनका आचरण संदिग्ध लगने से नाम पता पूछने पर अपने नाम क्रमशः मनीष कुमार रजक उम्र 25 वर्ष निवासी कुदवारी काली मंदिर के पास गोहलपुर, आनंद श्रीवास उम्र 24 वर्ष निवासी खेरमाई मंदिर के पास अमखेरा गोहलपुर बताया दोनों के कब्जे में रखे बैग सहित कार से उतारकर तलाशी लेने पर संदेही मनीष कुमार रजक के बैग में 2 पैकेट में अवैध मादक पदार्थ गांजा तथा संदेही आनंद श्रीवास के बैग में 3 पैकेट में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा मिला, कार चालक बालकिशन नागवंशी ने पूछताछ पर बताया कि दिनांक 31-10-26 को पचमढ़ी से 4 सवारी लेकर भेड़ाघाट से जंगल रिसोर्ट कान्हा किसली से अमरकटंक में चारों सवारी को अमरकटंक इन होटल में छोड़कर वापस पिपरिया जा रहा था रास्ते में डिण्डौरी में उक्त दोनों लड़के अपने अपने हाथ में बैग लिये थे जो उसे हाथ देकर रोके तथा बताये कि हमारी बस छूट गयी है जबलपुर तक जाना है इसलिये उसने दोनों को जबलपुर तक अपनी कार में बैठाया है जिन्हौंने उसे 500 रूपये देने के लिये बोला था। एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये दोनों आरोपियों के कब्जे से प्राप्त गांजा की तौल करने पर 5 किलो 131 ग्राम गांजा कीमती 2 लाख 56 हजार 500 रूपये का होना पाया गया, दोनों आरोपियों के कब्जे से 5 किलो 131 ग्राम गांजा, 1 रियलमी कम्पनी का मोबाइल जप्त करते हुये दोनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त गांजा कहां से एवं किससे प्राप्त किया गया है के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

उल्लेखनीय भूमिका- आरोपियों को अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने में थाना प्रभारी अपराध श्री शैलेष मिश्रा के निर्देशन मे क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक प्रशांत सोलंकी, अनिल पाण्डे, प्रधान आरक्षक अटल जंघेला, आरक्षक अजीत कुमार, राजेश मिश्रा, राजेश मात्रे, रणजीत यादव, सायबर सेल के उप निरीक्षक कपूर सिंह मरावी, पवन डेहरिया, रितेश मसराम तथाा थाना रांझी के उप निरीक्षक रविन्द्र डुडवा , सहायक उप निरीक्षक मनीष कुमार जाटव, पुरूषोत्तम अहिरवार, योगेन्द्र, चंद्रभान सिंह, आरक्षक मनीष अहिरवार, अभिषेक, रवि, सतेन्द्र, आलोक की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जबलपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें