उमरिया तेंदुए की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत : वन विभाग की टीम का कहना है कि शिकार को लेकर दो वन्यजीवों के बीच हुई भिड़ंत में तेंदुए की मौत की आशंका
Aditi News Team
Mon, Nov 2, 2026
तेंदुए की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत वन विभाग ने कहा आपसी लड़ाई
तेंदुए की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत वन विभाग ने कहा शिकार को लेकर दो वन्यजीवों के बीच हुई भिड़ंत में तेंदुए की मौत की आशंका
उमरिया - जिले के सामान्य वन मण्डल अंतर्गत घुनघुटी वन परिक्षेत्र अंतर्गत कांचोदर बीट के अमहाईधार में एक तेंदुए का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया, बड़ी बात बात यह है कि घटनास्थल के नजदीक एक पालतू गाय का शव भी पड़ा मिला है। एक ही स्थान पर तेंदुए और गाय की मौत से मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि गाय के शिकार को लेकर तेंदुए और बाघ के बीच संघर्ष हुआ होगा जिसमें तेंदुए की जान चली गई, तेंदुये की उम्र करीब 07 से 10 वर्ष का बताई गई है।
एस डी ओ वन दिगेन्द्र सिंह पटेल ने बताया कि घटना स्थल के करीब टाइगर के भी फुटप्रिंट भी मिले हैं जिसको देख कर लग रहा है कि गाय के शिकार को लेकर बाघ और तेंदुए की आपसी लड़ाई हुई है तेंदुए के शरीर में भी पंजो के निशान है और उसी लड़ाई में तेंदुए की मौत हो गई है डाक्टरों की टीम पोस्टमार्टम कर रही है पोस्टमार्टम के बाद ही सही स्थिति का पता चल सकेगा l यह घटना घुनघुटी रेंज के कांचोदर बीट के अमहाई धार में कक्ष क्रमांक आर एफ 233 में घटी है l शव के पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा सारे अवयव पाए गए हैं l
गौरतलब है कि वन्य जीवों के मौत के मामले में वन विभाग का एक ही जवाब रहता है कि आपसी लड़ाई में मौत हुई है लेकिन बड़ी बात यह होती है कि मात्र एक ही वन्य जीव घायल होता है या उसकी मौत होती और दूसरा वन्य जीव मार कर सुरक्षित निकल जाता है और वन विभाग उसकी तलाश नहीं कर पाता l
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
एस डी ओ वन दिगेन्द्र सिंह पटेल वन विभाग उमरिया