Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

वीरेंद्र सिंह राजपूत मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश नियुक्त,

पंचायत चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने सिवनी में शुरू की संगठन विस्तार की तैयारी,

विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से दिया गया सत्यनिष्ठा एवं भ्रष्टाचार मुक्त कार्यसंस्कृति का संदेश

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल तथा मंत्री उदय प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया गया

नक्सलियों द्वारा जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए 21 लाख रुपये बरामद।

NTPC गाडरवारा में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का आयोजन : विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से दिया गया सत्यनिष्ठा एवं भ्रष्टाचार मुक्त कार्यसंस्कृति का संदेश

Aditi News Team

Mon, Nov 2, 2026

NTPC गाडरवारा में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का आयोजन,

विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से दिया गया सत्यनिष्ठा एवं भ्रष्टाचार मुक्त कार्यसंस्कृति का संदेश

गाडरवारा, 1 नवंबर 2026। NTPC गाडरवारा में 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह (Vigilance Awareness Week-2026) का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” (Probity for Prosperity) के अनुरूप सप्ताह भर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं के माध्यम से कर्मचारियों, उनके परिवारों तथा परियोजना प्रभावित गांवों के लोगों को सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता एवं भ्रष्टाचार मुक्त कार्यसंस्कृति अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

सप्ताह का शुभारंभ सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा (Integrity Pledge) के साथ हुआ, जिसे श्री हिम्मत सिंह चौहान, बिजनेस यूनिट हेड (BUH), NTPC गाडरवारा ने दिलवाया। इस अवसर पर श्री राधेश्याम मौर्य, महाप्रबंधक (O&M), श्री राजीव त्रिपाठी, महाप्रबंधक (Projects), श्री विवेक गुरु, महाप्रबंधक (Operations), श्री पंकज कुमार जेठा, महाप्रबंधक (Maintenance), श्री विनोद श्रीहरि काम्बले, महाप्रबंधक (TS), श्री संतोष कुमार गुप्ता, महाप्रबंधक (Vigilance) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, विभागाध्यक्ष एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान सभी ने अपने व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक जीवन में ईमानदारी, निष्पक्षता और जवाबदेही बनाए रखने तथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध सजग रहने का संकल्प लिया।

सप्ताह भर कर्मचारियों एवं टाउनशिप की महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें भाषण प्रतियोगिता, *पोस्टर मेकिंग*, सतर्कता प्रश्नोत्तरी (Vigilance Quiz) एवं रंगोली प्रतियोगिता प्रमुख रहीं। इन गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों को नैतिक मूल्यों, पारदर्शिता, जवाबदेही तथा दैनिक कार्यप्रणाली में सत्यनिष्ठा के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।

NTPC गाडरवारा द्वारा अपने सामाजिक दायित्वों के अंतर्गत परियोजना प्रभावित गांवों (Project Affected Villages) में भी सतर्कता जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके तहत आसपास के सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को छोटी उम्र से ही ईमानदारी, नैतिकता एवं भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका के प्रति जागरूक किया गया।

सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर *‘Walk for Integrity, Walk for Unity’ वॉकाथॉन* का आयोजन भी किया गया। इस वॉकाथॉन के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, *सतर्कता* सामूहिक जिम्मेदारी एवं सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया गया।

सप्ताह भर आयोजित इन कार्यक्रमों ने न केवल कर्मचारियों बल्कि उनके परिवारों, विद्यार्थियों एवं आसपास के समुदायों में सत्यनिष्ठा और नैतिक आचरण के महत्व को सुदृढ़ किया। NTPC गाडरवारा पारदर्शिता, जवाबदेही एवं सुशासन के मूल्यों को अपनी कार्यसंस्कृति का अभिन्न अंग बनाने तथा एक भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में निरंतर प्रतिबद्ध है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

एनटीपीसी गाडरवारा

जरूरी खबरें