Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

दूषण नहीं, भूषण बनें; बुरा मत सोचो, अच्छे विचार ही जीवन के वास्तविक आभूषण हैं : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

गाडरवारा नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम के द्वारा के बाजारों एवं दुकानों एवं गोदाम का निरीक्षण किया गया

करेली कार्मेल विद्यालय में वार्षिकोत्सव उत्सव सम्पन्न : करेली में वार्षिक खेल एवं सांस्कृतिक समारोह ‘कार्मेल अरौरा’ बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता से मनाया गया

Aditi News Team

Thu, Nov 5, 2026

करेली। नगर की अग्रणी शिक्षण संस्था कार्मेल विद्यालय, करेली में वार्षिक खेल एवं सांस्कृतिक समारोह ‘कार्मेल अरौरा’ (रोशनी, रंगों एवं प्रतिभाओं का उत्सव) बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गजेंद्र सिंह नागेश (मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नरसिंहपुर) एवं सम्माननीय अतिथि प्रोविंशियल डॉक्टर फादर थॉमस (अध्यक्ष, सी.एम.आई. समिति, भोपाल) उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों, संस्था प्रबंधक डॉक्टर फादर जॉनसन, प्राचार्य फादर केल्विन, एडमिनिस्ट्रेटर फादर जिओ एवं उपप्राचार्या सिस्टर बिंदु द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। प्राचार्य फादर केल्विन ने अपने स्वागत उद्बोधन में सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आत्मीय स्वागत किया। इसके पश्चात छात्राओं द्वारा मनमोहक स्वागत नृत्य ‘स्वागतम’ प्रस्तुत किया गया।

वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं के अंतर्गत चेयर अरेंजिंग रेस, वेट लिफ्टिंग रेस, हॉर्स रेस, टग ऑफ वॉर, बॉल बैलेंसिंग रेस, सैक रेस, ऑब्सटेकल रेस, 200 मीटर रेस, फनी रेस, रिले रेस सहित पी.टी. एवं योगा की आकर्षक प्रस्तुतियाँ हुईं। नर्सरी से कक्षा बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह एवं खेल भावना के साथ सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया। वहीं समस्त खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी विद्यालय के नर्मदा (रेड) हाउस को प्रदान की गई।

सम्माननीय अतिथि फादर थॉमस ने अपने उद्बोधन में बच्चों के जोश उत्साह और परिश्रम की सराहना करते हुए कहा कि "सांस्कृतिक प्रोग्राम भारतीय संस्कृति को दर्शाता है।"

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने ‘स्वागतम’, ‘गुलाबी शरारा’, ‘चलो विश्वास करने वाले’, ‘स्कूल नहीं जाना मैंने’ तथा ‘शक्ति और संस्कृति’ जैसे मनमोहक नृत्यों की प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। रंगारंग प्रस्तुतियों ने समारोह में उत्साह, उमंग और उल्लास के रंग भर दिए।

मुख्य अतिथि अपने उद्बोधन कहा कि "कार्मेल स्कूल अपने छात्रों को शिक्षा, अनुशासन, खेल समस्त क्षेत्रों में आगे बढ़ाने के लिए पंख देने का काम कर रहा है जो की एक बहुत ही प्रशंसा का विषय है।"

विद्यालय की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सी.बी.एस.ई. बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष प्रदान किए जाने वाले प्रतिष्ठित ‘पालीवाल अवार्ड’ एवं ‘बिशप क्लेमेंस अवार्ड’ से भी मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। शिक्षण सत्र 2025-26 की कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली अंशिका पटेल एवं गार्गी पालीवाल को ‘पालीवाल अवार्ड’ तथा कक्षा बारहवीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कबीर गुप्ता एवं ऋषिका कौरव को ‘बिशप क्लेमेंस अवार्ड’ से मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

दीपावली के शुभ अवसर पर विद्यालय में दीपावली पर्व भी हर्षोल्लास से मनाया गया जिसके अंतर्गत मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की सुंदर झांकी प्रस्तुत की गई।

कार्यक्रम के दौरान स्कूल लीडर्स आशीष जैन एवं पद्मेंद्र प्रताप सिंह राजपूत ने अपने उद्बोधन में सभी अतिथियों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन वेदांग वैद्य, आसना रघुवंशी, दिशा जाट, अनुश्री नवेरिया एवं अनुष्का कुर्मी सहित अन्य विद्यार्थियों ने किया।

समारोह के समापन अवसर पर प्राचार्य फादर केल्विन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को दीपावली की शुभकामनाएँ देते हुए कार्मेल विद्यालय परिवार की ओर से सभी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ समारोह का गरिमामय समापन हुआ।

कार्यक्रम बड़ी संख्या में अभिभावकों का आगमन हुआ। उन्होंने समस्त छात्र- छात्राओं की प्रस्तुति और प्रतिभाओं का आनंद उठाया और समस्त विद्यालय परिवार, एवं कार्यक्रम की हृदय से प्रशंसा एवं सराहना की।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

कार्मेल विद्यालय, करेली

गजेंद्र सिंह नागेश,मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नरसिंहपुर

जरूरी खबरें