Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

मप्र राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा नियुक्त प्रेक्षक (सेवानिवृत्त आईएएस) श्री अरूण तिवारी ने आज

जनकल्याण शिविर में केन्द्र एवं राज्य शासन की योजनाओं से हितग्राहियों को लाभांवित किया जाएगा- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

नरसिंहपुर में 5 शातिर चोर गिरोह से 17 चांदी के छत्र, 02 चांदी के आसन, 04 मुकुट सहित लाखों रुपये का मशरूका बरामद

ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी का आरोपी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में, 10 लाख रुपये की पूरी राशि वापस

आचार्य प्रवर संत तारण तरण मण्डलाचार्य महाराज के परम साधक बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया का

: उपसंचालक कृषि एवं कृषिवैज्ञानिक़ो ने किया फ़ील्ड विज़िट,किसानो की फसलों का निरीक्षण कर ,दी गई आवश्यक तकनीकी सलाह

Aditi News Team

Sun, Jan 10, 2021

रविवार  10 जनवरी को उपसंचालक कृषि होशंगाबाद श्री जितेंद्र सिंह एवं  कृषि वैज्ञानिक की  टीम द्वारा  केसला विकासखंड के ग्राम जमानी ,तीखड, गोचितरोदा, नयासंकाई टाँगना आदि ग्रामों में खेतों का भ्रमण कर फसलों की स्थिति देखीं एवं किसानो से चर्चा कर उन्हें  आवश्यक तकनीकी सलाह दी। उप संचालक कृषि एवं कृषि वैज्ञानिकों द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन ऑइलसीड एवं ऑइलपाम के तहत सरसों की फसल के प्रदर्शन का अवलोकन किया गया। उप संचालक कृषि ने बताया कि इस वर्ष ज़िले में लगभग एक हज़ार हेक्टर में किसानो ने सरसों फ़सल लगाई है जो बहुत अच्छी स्थिति में है।
    भ्रमण के दौरान कृषि महाविद्यालय पवारखेड़ा के कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर धनंजय कटहल, सहायक संचालक जवाहर कासदे ,उपेन्द्र शुक्ला, गोविन्द मीना, एसएडीओ राजेंद्र राजपूत आरएईओ मुकुल दुबे, रूपेन्द्र गौर सहित प्रगतिशील किसान हेमंत दुबे, प्रशांत चौधरी, डॉक्टर सुनीता सिंह, मयंक तिवारी, आशीष जोसेफ, गगन चौधरी, अनिल वर्मा  मौजूद रहें।

Tags :

जरूरी खबरें