Wednesday 5th of August 2026

ब्रेकिंग

मप्र.पटवारी संघ भोपाल के आवाहन पर गाडरवारा एवं सांईखेड़ा के पटवारी बस्ता जमा कर हड़ताल पर बैठे

गाडरवारा में मूंग खरीदी व्यवस्था में सुधार एवं किसानों की समस्याओं के निराकरण हेतु ज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर इमलिया रोड ग्राम चरगवां कला के पास पुलिस द्वारा प्रभावी घेराबंदी की गई।

चीचली थाना अंतर्गत ग्राम बारहावाड़ा में जमीनी विवाद को लेकर कुछ दबंगों ने अपने साथियों के साथ मिलकर

बिना पूर्व सूचना के मूंग खरीदी केंद्र को 55 किलोमीटर दूर स्थानांतरित करना किसानों के साथ सरासर अन्याय

: “खुशियों की दास्तां”<br>जिले की गाडरवारा तुअर दाल को मिली नई पहचान,ब्रांडिंग व मार्केटिंग को मिली गति

Aditi News Team

Sat, Sep 25, 2021

भोपाल में केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री तोमर व मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया अवलोकन

नरसिंहपुर ।जिले की उत्तम गुणवत्ता की गाडरवारा तुअर दाल को नित नई पहचान मिल रही है। गाडरवारा तुअर दाल अपने सौंधेपन एवं स्वाद के लिए जानी जाती है। इसकी ब्रांडिंग व मार्केटिंग को गति मिली है। अवसर था जन कल्याण और सुराज के 20 वर्ष पूर्ण होने पर मिंटो हाल भोपाल में आयोजित कार्यक्रम का। इसमें लगाई गई स्टाल में गाडरवारा तुअर दाल के पैकेट एवं बैग रखे गये थे। इनका अवलोकन केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटैल ने किया। अतिथियों ने रूचि लेकर गाडरवारा तुअर दाल की जानकारी ली और इस पहल की सराहना की। उन्होंने गाडरवारा तुअर दाल की ब्रांडिंग और मार्केटिंग बड़े पैमाने पर करने पर जोर दिया।

         उल्लेखनीय है कि एक जिला- एक उत्पाद के अंतर्गत नरसिंहपुर जिले के करेली गुड़ और गाडरवारा तुअर दाल के उत्पादन एवं विक्रय को बढ़ावा देने का निश्चय किया गया है। इन उत्पादों की ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। तुअर दाल की मार्केटिंग के लिए गाडरवारा आर्गेनिक फार्मर्स प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड ने गाडरवारा तुअर दाल के विक्रय एवं अवलोकन के लिये मिंटो हाल में उक्त कार्यक्रम के दौरान स्टाल लगाया था। स्टाल पर अलग- अलग वजन के पैकिट एवं बैग में गाडरवारा तुअर दाल को रखा गया था। इसके पूर्व इंदौर एवं भोपाल के बाजार में पूर्व में भी स्टाल लगाकर इन उत्पादों को रखा गया था। इंदौर एवं भोपाल में लोगों ने जिले की गाडरवारा तुअर दाल एवं करेली गुड़ को बहुत पसंद किया। यहां तक की अतिरिक्त मात्रा में इन उत्पादों को विक्रय के लिए इंदौर एवं भोपाल बुलवाया गया। जिले के इन उत्पादों की बड़े पैमाने पर ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग होने से जिले के किसानों को इसका लाभ मिलेगा और वे अधिक उत्पादन के लिए प्रेरित होंगे।

Tags :

जरूरी खबरें