Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

दूषण नहीं, भूषण बनें; बुरा मत सोचो, अच्छे विचार ही जीवन के वास्तविक आभूषण हैं : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

: गुना,उपार्जन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्‍त नही की जाएगी - कलेक्‍टर "समर्थन मूल्‍य पर उपार्जन"

Aditi News Team

Tue, Mar 16, 2021

गुना। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम द्वारा सभी उपार्जन केन्द्रों के प्रभारियों से कहा है कि 18 मार्च तक सभी उपार्जन केन्द्रों पर भौतिक सुविधाएं, मानव संसाधन आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। जिससे उपार्जन के समय कृषकों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। उपार्जन का कार्य व्यवस्थित ढंग से पूरा हो। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्‍त नही की जाएगी। उन्‍होंने यह निर्देश आज शासकीय पी.जी. कॉलेज गुना में समर्थन मूल्‍य पर उपार्जन हेतु निर्धारित खरीदी केन्‍द्रों के प्रभारियों, कम्‍पयूटर ऑपरेटरों तथा नोडल अधिकारियों के आयोजित प्रशिक्षण सत्र में दिए।
    इस अवसर पर उप संचालक कृषि द्वारा सरसों, चना उपार्जन के लिये समिति स्तर पर की जाने वाली व्यवस्थाएं एवं तैयारियों के बारे में जानकारी दी गयी। उपायुक्त सहकारिता द्वारा समिति प्रबंधको एवं ऑपरेटरो को आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिये गये। जिला खाद्य अधिकारी द्वारा चना, सरसों उपार्जन के लिये ई-उर्पाजन पोर्टल पर की जाने वाली प्रक्रिया के बारे में समिति प्रबंधकों एवं कम्प्युटर ऑपरेटरो को प्रशिक्षण दिया गया।
    उल्‍लेखनीय है कि रबी वर्ष 2020-21 (विपणन वर्ष 2021-22) में प्राईस सपोर्ट स्कीम (पीएसएस) अंतर्गत चना एवं सरसों का उपार्जन 22 मार्च 2021 से प्रारम्भ किया जाना है। जिले में उपार्जन हेतु कलेक्‍टर श्री पुरूषोत्‍तम द्वारा 29 उपार्जन केन्द्र निर्धारित किये गये हैं। इन उर्पाजन केन्द्रों के नोडल अधिकारियों, सेवा सहकारी समितियों के प्रबंधक, एफपीओ के संचालक, स्वसहायता समूहों के प्रमुख सदस्य एवं उनके कम्प्यूटर ऑपरेटरो का प्रशिक्षण पी.जी.कॉलेज गुना में आयोजित किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें