Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

दूषण नहीं, भूषण बनें; बुरा मत सोचो, अच्छे विचार ही जीवन के वास्तविक आभूषण हैं : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

: जबलपुर, पाटन खरीदी केन्द्र में लावरिस पड़ी मिली 160 बोरी धान जप्त

Aditi News Team

Wed, Dec 16, 2020

जबलपुर। समर्थन मूल्य पर धान उर्पाजन व्यवस्था का अनुचित लाभ उठाने का प्रयास करने वालो के विरूद्ध कार्यवही करने के कलेक्टर कर्मवीर शर्मा द्वारा दिये गये निर्देशानुसार आज पाटन कृषि उपज मंडी स्थित खरीदी केन्द्र क्रमांक-दो लावारिस रखी में 160 क्विंटल नॉन एफएक्यू धान जप्त की गई है। तहसीलदार पाटन प्रमोद चतुर्वेदी के नेतृत्व में की गई इस कार्यवाही के दौरान किसी भी किसान द्वारा जप्त की गई धान को अपना नहीं बताया गया। तहसीलदार पाटन के मुताबिक जप्त की गई धान को खरीदी केन्द्र के प्रभारी के सुपुर्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि धान कहां से लाई गई इसकी जांच भी की जा रही है।
    श्री चतुर्वेदी के मुताबिक पाटन कृषि उपज मंडी की आज की किये गये निरीक्षण के दौरान मंडी के अलग-अलग शेड़ में कब्जा कर और जाली लगाकर लम्बी अवधि से बड़ी मात्रा में रखी धान एवं मक्का को देखते हुये संबंधित व्यापारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश कृषि उपज मंडी सचिव को दिये गये है।
    तहसीलदार पाटन ने बताया कि जिन व्यापारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश किये गये है, उनमें जयमाता ट्रेडिंग कम्पनी द्वारा 170 क्विंटल धान, विनय ट्रेडर्स द्वारा 120 क्विंटल धान, राजेश संतोष द्वारा 20 क्विंटल धान, जयराम द्वारा 20 क्विंटल मक्का एवं 300 क्विंटल धान, नागेश्वर ट्रेडर्स द्वारा 1400 क्विंटल धान शेड क्रमांक-एक में लम्बे समय से रखी गई है। इसी तरह मण्डी के शेड क्रमांक-दो में 1320 बोरी मक्का, 2080 बोरी धान एवं 300 बोरी गेहूं अनाधिकृत कब्जा कर रखा गया था।

Tags :

जरूरी खबरें