Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

"ज्ञान परंपरा; चलते चलो अविराम, मंजिल स्वयं सफलता का संदेश देगी" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

: दमोह,अनियमित्ता बरतने वालों पर होगी कडी कार्यवाही, म.प्र.वेयरहाउस कार्पोरेशन अध्यक्ष श्री राहुल सिंह

Aditi News Team

Fri, Jun 11, 2021

दमोह। आज म.प्र.वेयरहाउस एण्ड लाजिस्टिक्स कार्पोरेशन के अध्यक्ष श्री राहुल सिंह (केबिनेट मंत्री दर्जा) द्वारा वेयरहासिंग कार्पोरेशन के मुख्यालय पर भोपाल संभाग के सभी अधिकारियों की बैठक ली गई बैठेक में क्षेत्रीय प्रबंधक ओ.पी.कुशवाहा एवं भोपाल संभाग के सभी जिलों के जिला प्रबंधक एवं शाखा प्रबंधक मौजुद थे। बैठक में अध्यक्ष द्वारा भोपाल संभाग में उपलब्ध कुल क्षमता में से कितनी क्षमता पूर्व से भंडारित है तथा कितनी क्षमता भंडारण के लिए शेष है की जानकारी अधिकारियों से तलब की। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि भोपाल संभाग में वर्तमान में 52.69 लाख मे.टन मात्रा पूर्व से भंडारित है तथा वर्तमान में 8 लाख मे.टन भण्डारण हेतु क्षमता रिक्त है। अध्यक्ष द्वारा बैठक में निर्देशित किया गया की ऐसे सभी शासकीय गोदाम जहाँ मरम्मत की आवश्यक्ता है वहाँ तत्काल मरम्मत का कार्य कराया जाये।
            अध्यक्ष श्री राहुल सिंह द्वारा ऐसे अधिकारियों की भी जानकारी बैठक में ली गई जिनके विरूद्ध किसी भी प्रकार के विभागीय जाँच, न्यायालयीन प्रकरण, लोकायुक्त प्रकरण एवं अनुशासात्मक कार्यवाही प्रचलन में है या प्रस्तावित है। अध्यक्ष द्वारा निजी गोदाम मालिकों का किराया भी समय पर भुगतान करने के निर्देश दिये गये ऐसे गोदामों की भी जानकारी प्राप्त की गई जिनका भुगतान 6 माह से अधिक समय से लंबित है इन गोदामों का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिये गये। अध्यक्ष द्वारा बैठक में सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया की भण्डारण नीति का शतप्रतिशत पालन करें, किसी भी प्रकार की कोताही बरतने वाले अधिकारी, कर्मचारी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा।

Tags :

जरूरी खबरें