Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

दूषण नहीं, भूषण बनें; बुरा मत सोचो, अच्छे विचार ही जीवन के वास्तविक आभूषण हैं : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

गाडरवारा नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम के द्वारा के बाजारों एवं दुकानों एवं गोदाम का निरीक्षण किया गया

: नरसिंहपुर,गाडरवारा में फेस मास्क नहीं लगाने वाले 150 लोगों पर लगा 14 हजार रूपये से अधिक का जुर्माना

Aditi News Team

Mon, Dec 21, 2020

नरसिंहपुर ।कलेक्टर वेद प्रकाश ने जिले में कोरोना संक्रमण की प्रभावी रोकथाम के लिए जारी गाइड लाइन का पालन सुनिश्चित करने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिये हैं।
   इस सिलसिले में सोमवार को एसडीएम गाडरवारा श्री आरएस राजपूत के मार्गदर्शन में गाडरवारा क्षेत्र में राजस्व, पुलिस एवं नगरपालिका की संयुक्त टीम ने सार्वजनिक स्थलों पर फेस मास्क नहीं लगाने वाले 150  लोगों पर 14  हजार 550 रूपये का जुर्माना लगाया। संयुक्त टीम के सदस्यों ने लोगों को कोरोना संक्रमण नियंत्रण के लिए नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई और नि:शुल्क मास्क वितरित किये।
    इस मौके पर तहसीलदार श्री राजेश मरावी, नायब तहसीलदार श्रीमती मीनाक्षी जायसवाल, रिचा कौरव, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री एपी सिंह गहरवार, अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें