Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

: बुरहानपुर में 300 करोड़ की टेक्सटाइल परियोजना स्थापित की जाएगी

Aditi News Team

Wed, Jul 21, 2021

बुरहानपुर टेक्सटाइल लि. ने मध्यप्रदेश सरकार को दिया निवेश प्रस्ताव,उद्योग प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री श्री चौहान से की मुलाकात

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से बुरहानपुर स्थित कपड़ा निर्माता कम्पनी मेसर्स बुरहानपुर टेक्सटाइल प्रायवेट लिमिटेड कंपनी के प्रतिनिधियों ने आज मंत्रालय में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बुरहानपुर मध्यप्रदेश में लगभग 300 करोड़ रूपए के निवेश से टेक्सटाइल परियोजना स्थापित करने का निवेश प्रस्ताव मुख्यमंत्री श्री चौहान को सौंपा।

उद्योग प्रतिनिधियों में श्री ओमप्रकाश मित्तल, श्री रवि पोद्दार, श्री वेदांत मित्तल, श्री सुधीर पाटे तथा श्री सुनील मोर शामिल थे। मेसर्स बुरहानपुर टेक्सटाइल लिमिटेड की स्थापना वर्ष 1956 में हुई थी। कम्पनी की बुरहानपुर में 9 इकाइयाँ कार्यरत हैं। कम्पनी का वित्तीय वर्ष 2020-21 में रूपए 221 करोड़ से अधिक का टर्न ओवर रहा है।

1000 व्यक्तियों को मिलेगा रोजगार

परियोजना के संचालन से लगभग 1000 व्यक्तियों को रोजगार मिलेगा। इसमें से 200 व्यक्तियों को प्रत्यक्ष रोजगार एवं लगभग 800 व्यक्तियों को स्व-रोजगार उपलब्ध होगा।

Tags :

जरूरी खबरें