Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा नगर मंडल की बैठक राज राजेश्वरी होटल में संपन्न

परिवहन एवं स्कूल शिक्षा विभाग मप्र शासन, राव उदय प्रताप सिंह से मध्य प्रदेश शिक्षक संघ नरसिंहपुर

18 जून को प्रदेशभर में कलेक्टरों के माध्यम से प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को सौंपा जाएगा ज्ञापन

राम नाम संग्रहालय समिति ने चलाया गौरैया बचाओ संदेश

तीन दिवसीय आवासीय शिविर में बच्चों को दिए गए संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के संदेश

: बड़बानी,कलेक्टर ने किया पानसेमल के एनआरसी खिलौना बैंक का शुभारंभ

Aditi News Team

Sun, Feb 28, 2021

बड़वानी। कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने रविवार को पानसेमल के एनआरसी केंद्र पहुंचकर, वहां संचालित होने वाले खिलौना बैंक का शुभारंभ किया । इस दौरान उनके साथ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अनीता सिंगारे, पिरामल के पदाधिकारी श्री असलम शेख, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय किराडे भी उपस्थित थे ।
    खिलौना खिलौना बैंक का शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर ने बताया कि जिले की इस अनूठी योजना के कारण अब हम प्रदेश के टॉप जिलों में शुमार है । जिनके यहां एनआरसी केंद्र में उपलब्ध बेड संख्या के मान से कम वजन के बच्चों को भर्ती कराने की दर 170 प्रतिशत है। इस दौरान कलेक्टर ने खिलौना बैंक का उद्देश्य स्पष्ट करते हुए बताएं कि जो कम वजन का बच्चा 14 दिनों के लिए एनआरसी केंद्र में भर्ती होता है, और इस दौरान वह जिस खिलौने सबसे ज्यादा खेलता है उसे वह खिलौना घर लौटने के दौरान उपहार स्वरूप प्रदान किया जाता है । जिससे घर पहुंचने पर भी बच्चा खिलौने को लेकर अपनी गतिविधियों में सक्रिय बना रहे । वहीं उसकी माता को भी ध्यान में रहे कि उसे अपने बच्चे के खानपान गतिविधियों पर पूरा ध्यान रखना है।
      कलेक्टर ने बताया कि खिलौना बैंक स्थानीय अधिकारियों, गणमान्य जनों के सहयोग से संचालित होगा । जिससे खिलौना बैंक में खिलौनों की उपलब्धता हमेशा बनी रहे।

Tags :

जरूरी खबरें