Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

"ज्ञान परंपरा; चलते चलो अविराम, मंजिल स्वयं सफलता का संदेश देगी" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

: भोपाल,औद्योगिक इकाईयों को मिलेंगी जरूरी सुविधाएँ

Aditi News Team

Wed, Aug 25, 2021

मुख्यमंत्री श्री चौहान से मिले अर्न इंडिया मैन्यूफेक्चरिंग के सीईओ श्री लेविटिन

भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में किसी भी तरह की औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए राज्य सरकार आवश्यक सुविधाएँ देने के लिए प्रतिबद्ध है। कोविड के दौर के बाद आर्थिक और वित्तीय क्षेत्र को जिस संबल की आवश्यकता है, उसे प्रदान करने में राज्य सरकार कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज मंत्रालय में अर्न इंडिया मैन्यूफेक्चरिंग के सह-संस्थापक और सीईओ श्री शाई लेविटिन से चर्चा कर रहे थे। इस अवसर पर संस्थान की वाइस प्रेसीडेंट श्रीमती आइरिस लेविटिन और पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान को श्री लेविटिन ने बताया कि वे मध्यप्रदेश में करीब 200 करोड़ रूपए के निवेश से एलइडी लाइट्स और स्मार्ट होम प्रोडेक्ट्स की इकाई की स्थापना के लिए इच्छुक हैं। इसके लिए उन्होंने इंदौर और निकटवर्ती औद्योगिक क्षेत्रों का भ्रमण भी कर लिया है। प्रस्तावित इकाई से करीब एक हजार लोगों को प्रत्यक्ष और एक हजार लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार प्राप्त हो सकेगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान से भेंट के अवसर पर अर्न इंडिया मैन्यूफेक्चरिंग के श्री अरशद कुरैशी, श्री शैलेश शर्मा और श्री आकाश सिंघल भी उपस्थित थे। प्रमुख सचिव उद्योग श्री संजय शुक्ला ने प्रस्तावित निवेश के संबंध में प्रचलित प्रक्रिया की जानकारी दी।

Tags :

जरूरी खबरें