Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

: भोपाल,जिला प्रशासन की अतिक्रमण के खिलाफ कर्रवाई,11 मिल चौराहों से अतिक्रमण हटाया,रेत जप्त की

Aditi News Team

Sat, Dec 19, 2020

भोपाल। कलेक्टर अविनाश लवानिया के निर्देश पर भोपाल के 11 मिल चौराहों के आस-पास बने अतिक्रमण को हटाया गया। इसके साथ ही रोड साइड रेत का भंडारण किया गया था। जिसे खनिज विभाग ने जप्त करके रायल्टी भरवाने के लिए कार्रवाई की है। जिला प्रशासन के नेतृत्व में आज 11 मिल चौराहे के आस-पास कई लोगो ने अस्थाई अतिक्रमण कर गुमटी, दुकान और अन्य सामान रखकर शासकीय भूमि पर अतिक्रमण किया था।

   एसडीएम श्री राजेश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस बल, नगर निगम, खनिज विभाग और आरटीओ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जेसीबी से दुकान और गुमठी को हटाया साथ ही सड़क किनारे  रेत के भंडार को खनिज विभाग ने  जप्त कर सम्बन्धित के विरूद्ध रायल्टी की कार्रवाई की जा रही है। सड़क के दोनों ओर रखे और बनाए गए अस्थाई गुमठी और दुकानों को हटाया गया है इससे अब रोड चौड़ीकरण के साथ सर्विस लें बनाने का काम नगर निगम शुरू करेगा। इससे भोजपुर मार्ग और होशंगाबाद  के लिए बन रहे फोर लेंन मार्ग के साथ सर्विस रोड बनाई जाएगी।

Tags :

जरूरी खबरें