Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

: भोपाल,दीदी कैफे सहित स्व-सहायता समूहों के उत्पादों की धूम "खुशियों की दास्ताँ"

Aditi News Team

Thu, Jan 21, 2021

भोपाल में दीदी कैफे सहित महिला स्व-सहायता समूहों के उत्पाद अब पहचान बना रहे हैं। ग्रामीण महिलाओं ने स्वसहायता समूह से जुड़कर अपना कारोबार प्रारंभ किया है। दीदी कैफे स्वल्पाहार केन्द्र में आपको गर्मागरम लजीज नाश्ता मिला इडली डोसा, खमंण, पकौड़ी, चाय कॉफी आदि के महिला स्व सहायता समूह ने स्टाल लगाए हैं। इसके साथ ही जूट के बैग, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, साबुन, सेनेटाइजर चप्पल आदि के स्टॉल लगाए। रोजगार मेले में स्व सहायता समूह को स्टॉल से होने वाली आमदनी से आर्थिक मजबूती के लिए वरदान साबित हो रहा है।   #AatmaNirbharMP बनाने की दिशा में विभिन्न गतिविधियां संचालित हो रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें रोजगार से जोड़ने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा सार्थक प्रयास किये गये हैं। जिसके अब सार्थक परिणाम भी सामने आने लगे हैं। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को प्रेरित करके स्वसहायता समूहों के रुप में जोड़ गया है। उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ दिलाया गया। यह लाभ आज उनके लिये आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम बन रहा है।   जिले में स्व सहायता समूहों द्वारा नवाचार भी किया जा रहा है जिसमे स्व सहायता समूह के द्वारा निर्मित सार्थक डलिया बनाई गई है। जिसे अथितियों को प्रतीक चिन्ह के रूप में दिया गया है। सार्थक डालियां में 31 प्रकार के उत्पाद रखे गए है।

Tags :

जरूरी खबरें