Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

: भोपाल,मध्यप्रदेश को टेक्सटाईल हब बनाया जाएगा

Aditi News Team

Wed, Sep 1, 2021

बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा रोजगार
मुख्यमंत्री श्री चौहान से सागर ग्रुप के चेयरमेन श्री अग्रवाल ने मुलाकात की

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में टेक्सटाईल क्षेत्र में निवेश की बड़ी संभावना है। प्रदेश को टेक्सटाईल हब बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है, जिससे बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान से आज मंत्रालय में सागर ग्रुप के चेयरमेन श्री सुधीर कुमार अग्रवाल ने मुलाकात कर प्रदेश में निवेश संबंधी चर्चा की। श्री अग्रवाल ने बताया कि टेक्सटाईल के क्षेत्र में सागर ग्रुप द्वारा प्रदेश में 1000 करोड़ रुपए का निवेश किया गया है, जिसमें लगभग 4000 लोगों को सीधा रोजगार मिला है। सागर ग्रुप भोपाल में होशंगाबाद रोड पर एक मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल भी शीघ्र ला रहा है, जिससे लगभग 1000 व्यक्तियों को रोजगार मिल सकेगा। ग्रुप प्रदेश में टेक्सटाईल सेक्टर, खाद्य प्र-संस्करण सेक्टर, रियल एस्टेट और शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आश्वस्त किया कि सरकार द्वारा निवेशकों एवं उद्योगों को हर आवश्यक सुविधा एवं सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

Tags :

जरूरी खबरें