Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

: शाजापुर,उपार्जन के लिए 100 से अधिक केन्द्र बनाये- कलेक्टर जैन

Aditi News Team

Sat, Feb 13, 2021

शाजापुर। रबी सीजन 2021-22 के लिए समर्थन मूल्य पर फसलों के उपार्जन के लिए 100 से अधिक खरीदी केन्द्र बनाये। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज रबी फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए किये जा रहे पंजीयन कार्य की समीक्षा के दौरान दिये।
          कलेक्टर श्री जैन ने निर्देश दिए कि किसान पंजीयन की संख्या बढ़ाये। वर्तमान मे 58000 किसानों का पंजीयन हुआ है, जबकि गत वर्ष 59823 किसानों ने पंजीयन कराया था। साथ ही किसानों को मोबाईल एप्प से पंजीयन कराने के लिए प्रेरित भी करें। उपार्जन केन्द्र तय करते समय ही सुनिश्चित करें कि कौन सा वेयर हाउस किस केंद्र से खरीदी गई फसल उठाएगा। कलेक्टर ने कहा कि यह भी सुनिश्चित करें कि उपार्जन केंद्र पर आने के लिए किसानों को ज्यादा दूरी तय नहीं करना पड़े। नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी बारदानों की उपलब्धता के लिये अभी से तैयारी करें।
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को तीन दिन में शून्य पर लाये
    कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने मुख्यमंत्री हेल्प लाइन के तहत प्राप्त शिकायतों को सभी विभाग तीन दिन में शून्य करें। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री हेल्प लाइन के तहत प्राप्त शिकायतों की विभागवार समीक्षा की।
    इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय, जिला आपूर्ति अधिकारी श्री एच आर सुमन, सीइओ सीसीबी श्री रायकवार, डीडीए श्री आरपीएस नायक, डीएमओ नान श्री के एल परमार सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें