Wednesday 5th of August 2026

ब्रेकिंग

मुखबिर की सूचना पर इमलिया रोड ग्राम चरगवां कला के पास पुलिस द्वारा प्रभावी घेराबंदी की गई।

चीचली थाना अंतर्गत ग्राम बारहावाड़ा में जमीनी विवाद को लेकर कुछ दबंगों ने अपने साथियों के साथ मिलकर

बिना पूर्व सूचना के मूंग खरीदी केंद्र को 55 किलोमीटर दूर स्थानांतरित करना किसानों के साथ सरासर अन्याय

दो प्रमुख मांगों को लेकर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले विधायक नागेश

परिजनों ने निष्पक्ष जांच और न्याय की लगाई गुहार

: हरदा,एक जिला एक उत्पाद अंतर्गत जिले से 48 टन मैदा किया जा रहा निर्यात,कलेक्टर श्री गुप्ता ने मिल संचालकों को दी बधाई

Aditi News Team

Sun, Mar 21, 2021

शासन द्वारा प्रदेश में उद्योगों को विकसित करने हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, इसी के तहत प्रदेश में एक जिला एक उत्पाद योजना संचालित की जा रही है। कलेक्टर श्री संजय गुप्ता के मार्गदर्शन में जिले में एक जिला एक उत्पाद योजना के अंतर्गत गेहूं तथा उससे बने उत्पादों का चयन किया गया है। औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग मंत्रालय के सहयोग से कमल किशोर फ्लोर मिल प्राइवेट लिमिटेड हरदा द्वारा 48 टन मैदा का निर्यात किया जा रहा है। फ्लोर मिल के संचालक श्री संदीप अग्रवाल एवं श्री नितिन अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मैदा का निर्यात मध्य पूर्व देशों में किया जा रहा है। उनकी इस उपलब्धि पर कलेक्टर श्री संजय गुप्ता द्वारा मिल संचालकों को बधाई दी गई।
              उल्लेखनीय है कि जिले में एक जिला एक उत्पाद अंतर्गत गेहूं तथा गेहूं के अन्य उत्पादों का चयन निर्यात की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है। जिले में वर्ष 19-20 में गेहूं का रकबा 1 लाख 80 हजार हेक्टेयर तथा उत्पादन 8 लाख 10 मैट्रीक टन था। इसके साथ ही वर्तमान में जिले में गेहूं से संबंधित उत्पादों को निर्मित करने वाली 6 इकाइयां कार्यरत है इकाइयों में 82 व्यक्तियों को रोजगार प्राप्त है वर्ष 2021 के अंत तक 5 नवीन इकाइयां स्थापित होना प्रस्तावित है। चयनित उत्पाद को निर्यात हब के रूप में विकसित करने तथा उत्पाद की ब्रांडिंग के लिए औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग हरदा द्वारा कार्य योजना तैयार की जाकर प्रयास किए जा रहे है।

Tags :

जरूरी खबरें