Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

"ज्ञान परंपरा; चलते चलो अविराम, मंजिल स्वयं सफलता का संदेश देगी" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

: होशंगाबाद,धान की रोपाई के लिए पैडी ट्रांसप्लांटर मशीन एक बेहतर विकल्पग्राम आंचलखेड़ा में पैडी ट्रांसप्लांटर मशीन का किया गया प्रदर्शन

Aditi News Team

Thu, Jul 8, 2021

8 जुलाई को विकासखंड बाबई के ग्राम  आंचलखेड़ा में किसान श्री सुरेश अग्रवालके खेत में कृषि अभियांत्रिकी विभाग एवं यानमार कम्पनी द्वारा धान रोपाई की मशीन ( पैडी ट्रांसप्लांटर) का प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में कृषि विभाग के अधिकारी , यानमर कम्पनी के अधिकारी एवं बाबई विकासखंड के किसान उपस्थित रहे।

    सहायक यंत्री कृषि अभियांत्रिकी पवारखेड़ा पी. एस. शाक्य ने बताया कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य  में पैडी ट्रांसप्लांटर किसान भाइयों के लिए एक आदर्श मशीन है। कोरोना महामारी के कारण धान रोपाई हेतु मज़दूरी की कमी किसानो के सामने एक बड़ी समस्या बनी हुई है। इस मशीन के उपयोग से एक या दो मज़दूरों के साथ कम समय एवं कम लागत में धान की रोपाई की जा सकती है। परम्परागत पद्धति द्वारा मज़दूरों से रोपाई कारण में जहां प्रति एकड़ 4 से 5 हज़ार तक का खर्च आता है वहीं मशीन द्वारा रोपाई करने में प्रति एकड़ मात्र 1500रु (लगभग ) खर्च आता है। इस मशीन के उपयोग से लागत में कमी के साथ ही उत्पादकता में भी वृद्धि होती है।
   इस मशीन की क़ीमत 4 लाख (4 रो वॉक बिहाइंड) से 17 लाख(8 रो राइड ऑन) तक है। तथा कृषि अभियांत्रिकी विभाग द्वारा मशीन पर 40 प्रतिशत(सामान्य कृषक) एवं 50 प्रतिशत (sc-st एवं महिला कृषक हेतु) अधिकतम 5 लाख रुपये अनुदान उपलब्ध है। जो भी कृषक भाई यह मशीन शासन द्वारा देय अनुदान पर क्रय करना चाहते है वे अपना आवेदन आवश्यक दस्तावेज ( खतोनी, आधारकार्ड, बैंक पैसबुक एवं जाति प्रमाणपत्र-SC ST कृषक हेतु) के साथ सहायक कृषि यंत्री कार्यालय पावरखेड़ा में जमा कर सकते है। अधिक जानकारी हेतु सहायक कृषि यंत्री कार्यालय पावरखेड़ा में सम्पर्क कर सकते है ।

Tags :

जरूरी खबरें