Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

दूषण नहीं, भूषण बनें; बुरा मत सोचो, अच्छे विचार ही जीवन के वास्तविक आभूषण हैं : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

: 25 रुपए घरेलू गैस के दाम फिर बढ़े ,भोपाल में 800 रुपए में मिलेगा सिलेंडर,3 महीने में 6 बार बढ़े रेट

Aditi News Team

Fri, Feb 26, 2021

सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार को घरेलू गैस के दाम फिर बढ़ा दिए हैं। प्रति सिलेंडर 25 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद 14.2 किलोग्राम के गैस सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 769 रुपए से बढ़कर 794 रुपए हो गई है। वहीं, भोपाल में यह 800 रुपए का मिलेगा। बढ़े दाम 25 फरवरी से ही लागू हो गए हैं। यह बढ़ोतरी उज्जवला योजना के लाभार्थियों समेत सब्सिडी और गैर-सब्सिडी वाले सिलेंडर पर समान रूप से लागू होगी।

फरवरी माह में यह तीसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले 4 फरवरी को 25 रुपए और 15 फरवरी को 50 रुपए बढ़ाए गए थे। इस तरह एक महीने में ही सिलेंडर 100 रुपए महंगा हो गया है। जबकि दिसंबर के बाद से यह 150 रुपए महंगा हुआ है।

बड़े शहरों में गैस सिलेंडर सब्सिडी पूरी तरह खत्म
सरकारी तेल कंपनी एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया- ‘मेट्रो और बड़े शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर पर सब्सिडी खत्म की जा चुकी है। दिल्ली जैसे शहरों में सभी उपभोक्ताओं को पूरी कीमत चुकानी पड़ती है। सिर्फ दूरस्थ इलाकों के उपभोक्ताओं को सब्सिडी के तौर पर कुछ राशि दी जा रही है।’

3 महीने में 6 बार बढ़े रेट
1 दिसंबर 20 600
2 दिसंबर 20 650
15 दिसंबर 20 700
4 फरवरी 21 725
15 फरवरी 21 775
25 फरवरी 21 800

Tags :

जरूरी खबरें