Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

: Bhopal,मध्यप्रदेश को लॉजिस्टिक हब बनाने बनेगी नई पॉलिसी,अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन संस्‍थान में हुई परिचर्चा

Aditi News Team

Wed, Aug 4, 2021

मध्यप्रदेश को लॉजिस्टिक एवं वेयरहाउसिंग हब बनया जायेगा। इस संबंध में एक सुविचारित नीति बनायी जायेगी। अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्‍लेषण संस्थान के उपाध्यक्ष प्रो. सचिन चतुर्वेदी ने यह बात लॉजिस्टिक एवं वेयरहाउसिंग के वर्तमान परिदृश्यों के संबंध में चर्चा हेतु आयोजित बैठक में कही। उन्होंने कहा कि 52 विभाग मिलकर कार्य करेंगे।

प्रो. चतुर्वेदी ने बताया कि एशियन डेव्हलेपमेंट बैंक के साथ मिलकर एक एप बनाया जायेगा। इसके माध्यम से ट्रकों और टैंकरों का बाधारहित आवागमन सुनिश्चित होगा। परिचर्चा में प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन श्री संजय शुक्ला ने प्रदेश में प्रस्तावित लॉजिस्टिक हब पॉलिसी के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश देश के मध्य में स्थित है। अत: यहाँ लॉजिस्टिक हब बनने पर पूरे देश को लाभ मिलेगा। उन्होंने मेडेंट ऑफ लॉजिस्टिक डिवीजन के 14 बिन्दुओं की जानकारी दी।

प्रमुख सचिव वाणिज्यक कर श्रीमती दीपाली रस्तोगी ने स्मार्ट इंफोर्समेंट इनीशिएटिव के संबंध में बताया। एम.डी. वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन श्री तरूण पिथोड़ें ने वेयर हाउस के निर्माण के लिए दी जाने वाली रियायतों के संबंध में जानकारी दी।

परिचर्चा में केद्रीय वाणिज्य मंत्रालय के अधिकारी भी शामिल हुए। श्री प्रीतम वैनर्जी ने की इस संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिये। परिचर्चा में अपर मुख्य सचिव परिवहन एवं जल संसाधन श्री एस.एन. मिश्रा, उप सचिव नगरीय विकास एवं आवास श्री तरूण राठी एवं अन्य अधिकारी शामिल हुए।

Tags :

जरूरी खबरें