Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

दूषण नहीं, भूषण बनें; बुरा मत सोचो, अच्छे विचार ही जीवन के वास्तविक आभूषण हैं : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

गाडरवारा नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम के द्वारा के बाजारों एवं दुकानों एवं गोदाम का निरीक्षण किया गया

: Bhopal आदतन अपराधियों और माफिया के खिलाफ कारवाई जारी<br>जिला प्रशासन और नगर निगम अमले की संयुक्त कार्रवाई में अवैध मकान तोड़ा गया

भोपाल। जिला प्रशासन द्वारा आदतन अपराधियों, माफिया के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को खानूगांव स्थित रईस रेडियो का बिना अनुमति बना अवैध मकान को जिला प्रशासन और नगर निगम के अमले ने तोड़ दिया है।      तहसीलदार गुलाब सिंह बघेल ने बताया कि खानूगांव कोहेफिजा में बिना अनुमति मकान बनाया गया था। रईस रेडियो और उसका परिवार आदतन अपराधी है और इसके विरुद्ध अनेक शिकायते और एफआईआर दर्ज है। उसके द्वारा 2 हजार स्क्वायर फीट में बिना अनुमति दो मंजिला मकान बनाया गया था और लगातार गलत संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त था।     एसडीएम आकाश श्रीवास्तव और तहसीलदार श्री गुलाब सिंह के नेतृत्व में नगर निगम और पुलिस बल के साथ  संयुक्त कार्रवाई करते हुए मकान को जेसीबी से तोड़ा गया।    कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया ने सभी एसडीएम और तहसीलदार को सख्त निर्देश जारी किए है कि जिले की राजस्व सीमा में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण नहीं होना चाहिए और आदतन अपराधी द्वारा यदि ऐसी किसी ज़मीन पर अवैध कब्जा किया है तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई के साथ दुकान, मकान और ऐसे ही अवैध भवन को तोड़ा जाए। जिले में लगातार ऐसे अपराधियों और माफिया के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

Tags :

जरूरी खबरें