Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

दूषण नहीं, भूषण बनें; बुरा मत सोचो, अच्छे विचार ही जीवन के वास्तविक आभूषण हैं : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

गाडरवारा नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम के द्वारा के बाजारों एवं दुकानों एवं गोदाम का निरीक्षण किया गया

: Bhopal कमिश्नर श्री कियावत ने रेत डंपरों पर लगे पटिए हटवाए<br>अचानक बोरदी चैक पोस्ट पर चैकिंग की

Aditi News Team

Fri, Feb 12, 2021

भोपाल। संभागायुक्त श्री कवीन्द्र कियावत बुधवार को अचानक इछावर तहसील के बोरदी चैक पोस्ट पहुंचे और उन्होंने रेत खनिज रायल्टी चोरी की आशंका के दृष्टिगत अपने सामने ही अनेक रेत डंपरों पर लगे पटियों को इलेक्ट्रिक कटर से सामने ही कटवाया। श्री कियावत ने मौके पर ही रेत के ठेकेदार को हिदायत दी कि वे शासन को राजस्व का नुकसान न पहुंचाएं अन्यथा सख्त कार्यवाही की जाएगी।    श्री कियावत ने चैक पोस्ट पर संधारित पंजी का भी सूक्ष्मता से निरीक्षण किया और प्रदेश के अन्य दूरस्थ जिलों के लिए काटी गई टी.पी. की जांच के कलेक्टर को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह पता लगाया जाए कि एक ही टी.पी पर कई बार तो रेत परिवहन नहीं हो रहा है। उन्होंने मौके पर दो रेत डंपर के चेसिस का भी मिलान कराया। इस दौरान दर्जनों वाहनों में लगे अतिरिक्त पटियों को इलेक्ट्रिक कटर से काटकर अलग कराया। कलेक्टर सीहोर श्री अजय गुप्ता ने कहा कि जिले के सभी चैक पोस्ट पर आज से अतिरिक्त पटियों को हटाने के साथ ही सूक्ष्मता से जांच की जाएगी। 

  श्री कियावत अचानक बोरदी खनिज चौकी पहुंचे, वहां उन्‍होने चौकी पर रखे दस्तावेजों का निरीक्षण किया एवं ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी को आवश्यक निर्देश दिये। उन्होने सामने से निकल रहे डंपरों को रूकवा कर अपने सामने चेक करवाया वहां खडें डंपरों के नंबर से उनके चेचिस नंबरों का भी मिलान करवाया, साथ ही जिन डंपरों में पटिये लगाकर क्षमता से अधिक रेत का परिवहन हो रहा था उन डंपरों पर ना केवल प्रकरण पंजीबद्ध करने के निर्देश दिए बल्कि उनके पटिए भी हटवाए।   श्री कियावत ने यहीं कोटवारों से बात की एवं उन्हें  प्रदान की गई की ड्रेस देखी एवं अपने काम के प्रति सजग रहने के लिए कहा। इस मौके पर कलेक्टर श्री अजय गुप्ता, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हर्ष सिंह, एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें