Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

दूषण नहीं, भूषण बनें; बुरा मत सोचो, अच्छे विचार ही जीवन के वास्तविक आभूषण हैं : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डेयरी किसानों को दूध की सही कीमत दिलाने केलिए सांची और अमूल की संयुक्त बैठक ली

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डेयरी किसानों को दूध की सही कीमत दिलाने केलिए सांची और अमूल की संयुक्त बैठक ली अहमदाबाद में देर रात तक चली बैठक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के दूध उत्पादकों से दूध की खरीद सुनिश्चित करने और डेयरी किसानों को दूध की सही कीमत दिलाने में मदद करने के लिए सांची और अमूल की संयुक्त बैठक ली। अहमदाबाद में 10 जनवरी को देर रात तक चली बैठक में विभिन्न संभवानाओं पर विचार किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुग्ध उत्पादकों के हितों और सहकारिता प्रणाली को सुदृढ़ करने के लिए दुग्ध संकलन, गुणवत्ता नियंत्रण, प्रसंस्करण, विपणन, क्षमता निर्माण, प्रशिक्षण, मानव संसाधन, डेयरी किसानों पर केंद्रित कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में मध्य प्रदेश एवं गुजरात के सहकारी दुग्ध महासंघों और दुग्ध संघों की संयुक्त सहभागिता का रोडमैप तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में पशुपालन और डेयरी विकास राज्य मंत्री श्री लखन पटेल, प्रबंध संचालक, गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (अमूल), श्री जयेन मेहता, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री राघवेन्द्र सिंह, प्रमुख सचिव पशुपालन एवं डेयरी विभाग श्री गुलशन बामरा, प्रबंध संचालक एम.पी. स्टेट को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (सांची) डॉ. सतीश कुमार, गुजरात से अध्यक्ष पंचमहल दुग्ध संघ श्री जेठाभाई भारवाड तथा श्री मितेश मेहता, प्रबंध संचालक, पंचमहल दुग्ध संघ उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को अमूल तथा पंचमहल दुग्ध संघ की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें