Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

दूषण नहीं, भूषण बनें; बुरा मत सोचो, अच्छे विचार ही जीवन के वास्तविक आभूषण हैं : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

गाडरवारा नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम के द्वारा के बाजारों एवं दुकानों एवं गोदाम का निरीक्षण किया गया

: Jabalpur अपने उत्पादों को देश भर में पहचान दिलाने ई-कॉमर्स कंपनियों से जुड़े भेड़ाघाट के पत्थर शिल्पी - कलेक्टर

Aditi News Team

Fri, Feb 5, 2021

जबलपुर। कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा ने भेड़ाघाट के पत्थर शिल्पियों एवं पत्थर शिल्प के व्यापारियों को ई कॉमर्स कंपनियों के माध्यम से अपने उत्पादों को विक्रय करने का सुझाव दिया है। आज भेड़ाघाट प्रवास के दौरान श्री शर्मा ने स्थानीय पत्थर शिल्पियों एवं व्यापारियों से भेंट की तथा उन्हें ई-कॉमर्स कंपनियों से जुड़ने का सुझाव दिया। कलेक्टर ने कहा कि डिजिटल मार्केटिंग के माध्यम से जबलपुर की शिल्प कला को देश विदेश में पहचान मिलेगी। साथ ही ये उत्पाद क्रेता को आसानी से सुलभ हो सकेंगे। कलेक्टर के भेड़ाघाट भ्रमण के दौरान उद्योग विभाग के अधिकारियों एवं अमेजन के स्थानीय फ्रेंचाइजी की टीम के द्वारा विभिन्न शिल्पियों के अमेजन में पंजीयन कराए गए। पंजीयन कराने वाली फर्म लकी मार्बल आर्ट, जयपुर मार्बल, ब्रज आर्ट, कल्पना आर्ट, तिवारी आर्ट हैं। जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक श्री देवव्रत मिश्रा के अनुसार अमेजन की टीम के प्रमुख यासिर अहमद के द्वारा आगामी 3 माह तक हैंड होल्डिंग एवं प्रशिक्षण का कार्य किया जाएगा। इसी प्रकार और भी शिल्पियों एवं व्यावसाईयों को डिजिटल मार्केटिंग से जोड़ा जाएगा, इससे नवीन रोजगार सृजित होगा एवं भेड़ाघाट के प्रसिद्ध मार्बल उद्योग को अंतराष्ट्रीय पहचान प्राप्त हो सकेगी।

Tags :

जरूरी खबरें