Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

"ज्ञान परंपरा; चलते चलो अविराम, मंजिल स्वयं सफलता का संदेश देगी" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

: जबलपुर,भारत सरकार द्वारा माह जून 2023 के दौरान खुला बाज़ार बिक्री योजना (घरेलू) को पुनः लागू किया गया, जिसकी अगली ई नीलामी दिनांक 27.09.2023 को आयोजित होने वाली है

Aditi News Team

Fri, Sep 22, 2023
भारत सरकार द्वारा माह जून 2023 के दौरान खुला बाज़ार बिक्री योजना (घरेलू) को पुनः लागू किया गया। जिसकी पहली ई-नीलामी दिनांक 28.06.2023 को आयोजित की गई थी और एफसीआई मध्य प्रदेश क्षेत्र द्वारा नियमित रूप से साप्ताहिक आधार पर आयोजित की जा रही है। अगली ई नीलामी दिनांक 27.09.2023 को आयोजित होने वाली है जिसका नोटिस 22.09.2023 को फ्लोट कर दिया गया है। इस भावी ई-नीलामी के अंतर्गत सम्पूर्ण मध्य प्रदेश राज्य से लगभग 9050 मेट्रिक टन गेंहूँ और 14058 मेट्रिक टन RRC Non-FRK के स्टॉक को बिक्री हेतु ऑफर किया गया है। इस योजना के तहत बिक्री को बाज़ार में गेंहूँ/आटे की कीमतों के स्थिरीकरण हेतु कार्यान्वित किया जा रहा है। लाभ वास्तविक उपभोक्ता तक पहुंचाने के प्रयासों के तहत 27.09.2023 को आगामी नीलामी में केवल प्रोसेसर/आटा मिलर्स/गेहूं उत्पादों के निर्माता/गेहूं के अंतिम उपयोगकर्ता को अनुमति दी जाएगी तथा सफल बोलीदाताओं को एफसीआई से प्राप्त गेंहू के उठाव की अंतिम तिथि से 30 दिनों के भीतर गेहूं उत्पादों को बाजार में जारी करने का वचन देना होगा। यह भी सूचित किया जाता है कि भारत सरकार ने ओएमएसएस के माध्यम से 50 एलएमटी गेहूं बेचने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही 25 एलएमटी चावल भी ओएमएसएस (डी) के माध्यम से बेचा जाना है, जिसमें व्यापारी/पैनल में शामिल थोक खरीदार/चावल उत्पादों के निर्माता नॉन-फोर्टिफाइड चावल को 1000 मीट्रिक टन तक रुपये 2900/- प्रति क्विंटल में खरीद सकते हैं। अब तक गेंहू के 13 ई-नीलामी आक्शन किए जा चुके है जिसके अंतर्गत 86980 MT गेंहू को बेचा जा चुका है तथा चावल के 06 ई-नीलामी आक्शन किए जा चुके है।   इस योजना के अंतर्गत, पूर्ण मध्य प्रदेश क्षेत्र में, ई-नीलामी के द्वारा सभी फसल वर्ष के एफ़एक्यू गेंहूँ को रु. 2150 प्रति क्विंटल एवं सभी फसल वर्ष के यूआरएस गेंहूँ को रु. 2125 प्रति क्विंटल की दर पर गेंहूँ को बेचा जाएगा और Raw Rice Common Non-Fortified रुपये 2900/- प्रति क्विंटल में मध्य प्रदेश क्षेत्र में बेचा जाएगा। यह ई-नीलामी एम-जंक्शन (वेबसाईट) के माध्यम से क्रियान्वित की जाएगी। साथ ही, इस संबंध में संभावित खरीददारों यानि रोलर फ्लोर मिलों एवं अन्य खरीददारों से दिनांक 13/06/2023 को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की गई एवं ई-नीलामी में भाग लेने से संबन्धित सभी पहलूओं से अवगत करवाया गया। महाप्रबंधक (क्षेत्र), भारतीय खाद्य निगम, मध्य प्रदेश द्वारा यह बताया गया कि, मध्य प्रदेश क्षेत्र द्वारा उपरोक्त समयावधि के दौरान प्रत्येक सप्ताह गेंहूँ की नीलामी की जाएगी, जिस हेतु केंद्रीय पूल के अंतर्गत पर्याप्त मात्रा में अतिशेष गेंहूँ उपलब्ध है। इससे गेंहूँ एवं गेंहूँ उत्पादों के वर्तमान मार्केट दरों में कमी आएगी उन्होने यह भी बताया कि, भारतीय खाद्य निगम एवं राज्य सरकार यह सुनिश्चित करने हेतु पूर्ण रूप से तैयार है कि, ओएमएसएस (डी) के अंतर्गत खरीदे गए स्टॉक को संबन्धित प्रोसेसर/आटा मिलर्स/गेहूं उत्पादों के निर्माता/गेहूं के अंतिम उपयोगकर्ता द्वारा निर्धारित उठान की अवधि के भीतर उठान कर लिया जाए।

Tags :

जरूरी खबरें