Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

मप्र राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा नियुक्त प्रेक्षक (सेवानिवृत्त आईएएस) श्री अरूण तिवारी ने आज

जनकल्याण शिविर में केन्द्र एवं राज्य शासन की योजनाओं से हितग्राहियों को लाभांवित किया जाएगा- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

नरसिंहपुर में 5 शातिर चोर गिरोह से 17 चांदी के छत्र, 02 चांदी के आसन, 04 मुकुट सहित लाखों रुपये का मशरूका बरामद

ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी का आरोपी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में, 10 लाख रुपये की पूरी राशि वापस

आचार्य प्रवर संत तारण तरण मण्डलाचार्य महाराज के परम साधक बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया का

: Narsinghpur,आजीविका मिशन से जुड़कर आत्मनिर्भर हुईं श्रीमती ममता राजपूत "खुशियों की दास्तां

Aditi News Team

Mon, Dec 21, 2020

नरसिंहपुर। जिले के चीचली विकासखंड की ग्राम पंचायत माल्हनबाड़ा के ग्राम नारगी की श्रीमती ममता राजपूत आम गृहणी थी, परंतु उनके मन में परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और नया कार्य करने का जज्बा था। इसके लिए ममता राजपूत आजीविका मिशन के स्वसहायता समूह की सदस्य बनी। उनका परिवार परम्परागत रूप से खेती- किसानी के कार्यों से गुजारा करता था।
  ममता राजपूत ने स्वसहायता समूह से जुड़ने के बाद अपनी छोटी- छोटी जरूरतों के लिए समूह से ऋण लेकर वापस किया। इसके बाद उन्होंने ग्राम संगठन से 40 हजार रूपये का ऋण लेकर जनरल स्टोर्स एवं किराना दुकान खोली। यह दुकान चल पड़ी और ममता की आमदनी में धीरे- धीरे बढ़ोत्तरी होने लगी। अब ममता राजपूत की मासिक आय लगभग 12 हजार रूपये हो गई है। समूह से जुड़ने के बाद ममता राजपूत ने अपने परिवार की आय का न केवल स्थायी साधन बना लिया, बल्कि आर्थिक स्थिति भी बेहतर बना ली है। अब ममता पूरी तरह आत्मनिर्भर हैं। इसके लिए ममता राजपूत पूरा श्रेय मध्यप्रदेश सरकार की नीतियों और आजीविका मिशन को देती हैं और आभार प्रकट करती हैं।

Tags :

जरूरी खबरें