Thursday 6th of August 2026

ब्रेकिंग

सुरक्षित मातृत्व की मिसाल बनी अनीता गोंड

तौल व्यवस्था, स्लॉट बुकिंग और गुणवत्ता पर दिए आवश्यक निर्देश

क्षेत्रीय(राज्य )स्तरीय योग सिलेक्शन ट्रायल का शुभारंभ गरिमामय वातावरण में संपन्न

चिचोली थाना के चिरापाटला में शंकर ढाबा में हुए हमले के मुख्य आरोपी को दबोचने में पुलिस को सफलता, न्यायालय में किया जाएगा

60 प्रतिशत मूंग उपार्जन वाले किसानों को मिलेगी केंद्र परिवर्तन की सुविधा

: नरसिंहपुर, 30 दिवसीय आवासी प्रशिक्षण

दिवसीय आवासी प्रशिक्षण नरसिंहपुर। सेंट आरसेटी- ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान नरसिंहपुर में 30 दिवसीय महिला ब्यूटी पार्लर आवासीय प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण एक अक्टूबर से प्रारंभ किया जायेगा। इसमें प्रशिक्षण सामग्री, स्टेशनरी, 3 टाइम चाय, नाश्ता, दो टाइम भोजन एवं आवासीय सुविधा नि:शुल्क प्रदान की जायेगी। प्रशिक्षण में प्रवेश लेने के लिए आधार कार्ड, जिसमें ग्रामीण 18 से 34 उम्र आधार कार्ड के अनुसार, 8 वीं पास मार्कशीद, बीपीएल राशन कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, एसईसीसी डाटा और 4 फोटो दस्तावेजों में होना आवश्यक है। यह प्रशिक्षण ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों के लिए है। प्रशिक्षण में 22 से 30 सितम्बर तक साक्षात्कार लिया जायेगा। साक्षात्कार के बाद चयन होने पर एक अक्टूबर से प्रशिक्षण प्रारंभ किया जायेगा। प्रशिक्षण उपरांत मुद्रा योजना के तहत हितग्राही के सेवा क्षेत्र के अनुसार स्वरोजगार स्थापित करने के लिए ऋण आवेदन नि:शुल्क बैंकों में भेजा जायेगा। यह प्रशिक्षण सेंटर आरसेटी- ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सुभाष वार्ड, जिला पंचायत के बाजू में नरसिंहपुर में दिया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए 07792- 234355 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Tags :

जरूरी खबरें