Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

दूषण नहीं, भूषण बनें; बुरा मत सोचो, अच्छे विचार ही जीवन के वास्तविक आभूषण हैं : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

गाडरवारा नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम के द्वारा के बाजारों एवं दुकानों एवं गोदाम का निरीक्षण किया गया

: सांईखेडा कृषि उपज मंडी में नीलामी कार्य चालू करने को लेकर एसडीएम ने ली बैठक

सांईखेडा कृषि उपज मंडी को लेकर एसडीएम ने की बैठक  सांईखेडा के तहसील मीटिंग हाल में अनुविभागीय अधिकारी गाडरवारा द्वारा बैठक आयोजित की गई जिसमें मंडी सचिव महेंद्र सिंह ठाकुर एवं मंडी स्टाफ आर आई पटवारी नगर साईखेडा के सभी लाइसेंस धारक व्यापारियों एवं भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही जिसमें सर्व सम्मति से सोमवार से मंडी में घोष विक्रय शुभारंभ कर किसानो का माल खरीद शुरू करने पर सहमति बनी साथ ही व्यापारी बन्धुओं द्वारा मंडी प्रांगण में समुचित व्यवस्था प्रदान करने का आग्रह किया वहीं भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने व्यवस्था के आभाव की आड़ में साईखेडा कृषि उपज मंडी पिछले 40 साल से चालू ना हो पाने पर प्रशासन एवं आक्रोश व्यक्त करते हुए गाडरवारा मंडी एवं प्रशासनिक लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया और पिछले 40 साल से व्यापारी अपने घर से माल खरीद रहे हैं इस पर भी रोक लगाकर मंडी प्रांगण में खरीदी सुनिश्चित करने का आग्रह अनुविभागीय अधिकारी महोदय से किया गया एवं मंडी प्रांगण को सुविकसित कर सर्व सुविधायुक्त मंडी बनाने का आग्रह रखा मुख्य गेट एवं मार्ग अतिक्रमण मुक्त करने का आग्रह किया मंडी प्रांगण में बिजली का 11kv लाइन सिफ्ट करने की मांग रखी गई जिसमें सभी मांगों को जायज ठहराते हुए अनुविभागीय अधिकारी महोदय ने शीघ्र हल करने का आश्वासन दिया एवं सभी की सहमति से मंडी चालू करने के दिशा-निर्देश जारी कर मंडी प्रशासन को प्रचार प्रसार कर घोष विक्रय प्रारंभ करने का निर्देश दिया।।

Tags :

जरूरी खबरें